
हिमाचल समय, सोलन, 01 मार्च ।
गर्मियों का मौसम शुरू होते ही सोलन जिले में जहरीले सांपों के निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। शहर के न्यू कथैड़ एरिया में एक घर के आंगन में बेहद खतरनाक और जहरीला रसेल वाइपर (रसल वाइपर) सांप देखे जाने से हड़कंप मच गया।
सोलन जिला के मझगांव में रंगे हाथों पकड़ा चोर
स्थानीय निवासियों की सूचना पर पंजाबी खान टीम मौके पर पहुंची। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आंगन में घूम रहे इस विषैले सांप को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया। रसेल वाइपर सांप की सबसे खतरनाक प्रजातियों में से एक माना जाता है। विशेषज्ञों के अनुसार, इसके काटने पर यदि समय पर इलाज न मिले तो व्यक्ति की जान भी जा सकती है।
पंजाबी खान टीम के सदस्यों ने तत्परता दिखाते हुए सांप को बिना किसी नुकसान के पकड़ लिया। बाद में टीम द्वारा सांप को शहर से दूर सुरक्षित जंगल में ले जाकर प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। यह घटना गर्मियों की दस्तक के साथ ही वन्यजीवों और इंसानों के बीच बढ़ते संघर्ष को दर्शाती है, जिससे आम जनता में सतर्कता की आवश्यकता है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








