Home हिमाचल प्रदेश बिना चीरे, बिना टांके के गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन अब सोलन...

बिना चीरे, बिना टांके के गुर्दे की पथरी का ऑपरेशन अब सोलन में लेज़र से संभव

64
0
Kidney stone treatment in Solan
सोलन में अब बिना चीरे और बिना टांके के किडनी स्टोन का अत्याधुनिक लेज़र उपचार संभव है। एपेक्स हॉस्पिटल में IPG थूलियम लेज़र की सहायता से RIRS सर्जरी की जाती है, जिसमें कम दर्द होता है और मरीज जल्दी स्वस्थ हो जाता है।

हिमाचल समय, सोलन, 28 जनवरी ।
श्री बालमुकंद एपेक्स हॉस्पिटल, सोलन ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में अब IPG थूलियम लेज़र फाइबर मशीन की सहायता से गुर्दे की पथरी का अत्याधुनिक इलाज किया जा रहा है।

उना, हिमाचल प्रदेश में आगामी बल्क ड्रग पार्क के लिए कार्यों की प्रगति पर समीक्षा बैठक

Jeevan Ayurveda Clinic
bharat mata ad

इस आधुनिक तकनीक के माध्यम से अस्पताल में RIRS (रेट्रोग्रेड इंट्रारेनल सर्जरी) प्रक्रिया द्वारा किडनी स्टोन का उपचार किया जा रहा है। यह प्रक्रिया बिना चीरे और बिना टांके के की जाती है, जिससे मरीज को कम दर्द, कम रक्तस्राव और तेज़ रिकवरी का लाभ मिलता है।

IPG थूलियम लेज़र तकनीक से अब जटिल और कठिन किडनी स्टोन सर्जरी भी सोलन क्षेत्र में संभव हो पाई है, जिनके लिए पहले मरीजों को बड़े शहरों में रेफर किया जाता था।
यह गर्व की बात है कि श्री बालमुकंद एपेक्स हॉस्पिटल सोलन शहर का एकमात्र अस्पताल है,

जहाँ यह उन्नत RIRS किडनी स्टोन सर्जरी अत्याधुनिक उपकरणों और नवीनतम तकनीक के साथ उपलब्ध है। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि उनका उद्देश्य सोलन और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली,

अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी 2026 : वॉयस ऑफ शिवरात्रि व सांस्कृतिक संध्याओं के लिए ऑडिशन 3 फरवरी से

सुरक्षित और मेट्रो स्तर की चिकित्सा सुविधाएँ स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है। यह उपलब्धि अस्पताल की आधुनिक तकनीक, अनुभवी चिकित्सा टीम और मरीज-केंद्रित सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here