Home डेली न्यूज़ खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए जनजातीय खिलाड़ियों के ट्रायल 19...

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए जनजातीय खिलाड़ियों के ट्रायल 19 जनवरी को बिलासपुर में

55
0
himachal

मंडी, 17 जनवरी।

युवा सेवा एवं खेल विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के लिए प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों की विभिन्न खेल स्पर्धाओं की टीमों के चयन हेतु ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं। यह जानकारी जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी मंडी कविता ठाकुर ने दी।

Jeevan Ayurveda Clinic

केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात रही सकारात्मक: मुख्यमंत्री

उन्होंने बताया कि खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी, 2026 से प्रस्तावित है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के जनजातीय खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स, स्विमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती, हॉकी तथा फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) खेलों में किया जाना है।

bhushan ad

कविता ठाकुर ने बताया कि एथलेटिक्स (महिला एवं पुरुष), तीरंदाजी रिकर्व एवं कम्पाउंड (महिला एवं पुरुष) तथा फुटबॉल (महिला एवं पुरुष) खेलों के ट्रायल 19 जनवरी, 2026 को जिला खेल कार्यालय, लुहणू ग्राउंड, बिलासपुर में आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल के लिए खिलाड़ियों का पंजीकरण प्रातः 10 बजे से आरम्भ होगा।

उन्होंने बताया कि इच्छुक खिलाड़ी अपने साथ हिमाचली प्रमाण पत्र, जनजातीय प्रमाण पत्र (अनिवार्य) तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो लेकर निर्धारित समय पर परीक्षण केंद्र में उपस्थित हो सकते हैं।  अन्य खेलों स्वीमिंग, भारोत्तोलन, कुश्ती एवं हॉकी के ट्रायल पूर्व निर्धारित स्थान इंदिरा स्टेडियम,

देवी-देवताओं से है शिवरात्रि महोत्सव की शोभा, देव परंपरा के निर्वहन में नहीं रखी जाएगी कोई कमी: डॉ. मदन कुमार

ऊना में निर्धारित कार्यक्रमानुसार ही आयोजित किए जाएंगे। ट्रायल में भाग लेने वाले अभ्यर्थियों को विभाग की ओर से कोई टीए/डीए देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 98160-96296, 98168-72218 (ऊना) तथा 94184-85260 (बिलासपुर) पर संपर्क किया जा सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here