
हिमाचल समय, सोलन, 13 जनवरी ।
12 जनवरी, 2026 की रात लगभग 2:30 से 3:00 बजे के बीच, अर्की बाजार स्थित यूको बैंक के पास राजीव गुप्ता के चार मंजिला भवन में भीषण आग लग गई। यह इमारत लकड़ी और मिट्टी से बनी थी, जिसका उपयोग व्यावसायिक और आवासीय दोनों प्रयोजनों के लिए किया जा रहा था।
लोहरी उत्सव गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, कुनिहार में धूमधाम से मनाया गया
भूतल और पहली मंजिल पर दुकानें थीं, जबकि तीसरी और चौथी मंजिल पर बिहार एवं नेपाल से आए प्रवासी परिवार रह रहे थे। आग की तीव्रता के कारण पूरी इमारत ढह गई और पूरी तरह जलकर खाक हो गई
बचाव कार्य के दौरान बिहार से आए एक परिवार का लगभग 8 वर्षीय बालक घायल अवस्था में बचाया गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ बाद में उसकी मौत हो गई। मलबा हटाने के दौरान दो शव जली हुई और खंडित अवस्था में बरामद किए गए हैं, जिनकी पोस्टमार्टम जाँच की जा रही है।
सात नेपाली मूल के व्यक्ति अभी तक लापता है जिनकी पहचान बहादुर (35 वर्ष) कविता (33 वर्ष), राधा (16 वर्ष), रेणुका (12 वर्ष), र.जना (2 वर्ष), कंशी राम (48 वर्ष), टीका (31 वर्ष, अनु (11 वर्ष), संदीप (3 वर्ष) की गई है।
एफएसएल टीम ने घटनास्थल का दौरा कर नमूने एकत्र किए हैं। आग का कारण अभी तक ज्ञात नहीं है, जो एफएसएल और फायर विभाग की रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।आग पर काबू पा लिया गया है। बचाव और खोजबीन का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। व्यवस्थित खोज के लिए दो जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाया जा रहा है।
भारत अब वैश्विक नेतृत्वकर्ता, अनुयायी नहीं: मोदी के नेतृत्व में निर्णायक बदलाव : विपिन सिंह परमार
कुछ छोटे शारीरिक अवशेष बरामद किए गए हैं, जिनकी पहचान के लिए डीएनए विश्लेषण हेतु एफएसएल भेजा जा रहा है। घटनास्थल से कुछ गैस सिलेंडर बरामद हुए हैं, जिसके आधार पर मालिक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। जाँच जारी है।
बचाव कार्य आज फिर शुरू किया गया। साइट पर वर्तमान में एसडीआरएफ (10 कर्मी), एनडीआरएफ (33 कर्मी व प्रशिक्षित स्निफर कुत्ते), होम गार्ड (34 कर्मी), पुलिस (35 कर्मी) तैनात हैं। एसपी सोलन गौरव सिंह ने बताया कि टीमें सुरक्षा का ध्यान रखते हुए व्यवस्थित तरीके से मलबा हटा रही हैं तथा संभावित पीड़ितों की तलाश जारी है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








