Home डेली न्यूज़ धर्मपुर में भीषण बारिश से तबाही, बाजार और बस अड्डा पानी में...

धर्मपुर में भीषण बारिश से तबाही, बाजार और बस अड्डा पानी में डूबे, करोड़ों का नुकसान

155
0
dharmpur mandi barish news
मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में रात्रि में हुई भारी बारिश के कारण यहाँ के निचले बाजार में भयंकर तबाही हुई है।

हिमाचल समय, मंडी/धर्मपुर, 16 सितम्बर ।

मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र में रात्रि में हुई भारी बारिश के कारण यहाँ के निचले बाजार में भयंकर तबाही हुई है। सोन खड्ड में उफान आने से लोअर मार्केट में करीब दस फीट पानी भर गया, जिससे लगभग 100 दुकानें पूरी तरह से तबाह हो गईं

Jeevan Ayurveda Clinic

शूलिनी विश्वविद्यालय और पहल फाउंडेशन ने ग्रामीण महिलाओं को प्रोजेक्ट प्रगति के माध्यम से सशक्त बनाया

और करोड़ों रुपये का सामान बह गया। रात लगभग बारह बजे से तीन बजे तक हुई मूसलाधार बारिश के कारण सोन खड्ड का जलस्तर खतरनाक स्तर तक बढ़ गया।

इससे न केवल बाजार, बल्कि धर्मपुर बस अड्डा भी जलमग्न हो गया। बस अड्डे के अंदर लगभग दस फीट पानी भरने से परिवहन निगम की 17 बसें पानी के बहाव में बह गईं।

इस आपदा में दर्जनों निजी वाहन भी बह गए हैं। दो वाहन चालकों के अब भी लापता होने की सूचना है। बारिश के प्रकोप से बस अड्डे के पास बना एक पैदल पुल भी सोन खड्ड के बहाव में बह गया।

नौणी विश्वविद्यालय में मनाया ओज़ोन दिवस…

घटना के तुरंत बाद ही प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिया। एसडीएम धर्मपुर जोगिंदर पटियाल, डीएसपी संजीव सूद और एसएचओ धर्मपुर विनोद कुमार रात दो बजे से ही अपनी टीमों के साथ मौके पर तैनात हैं।

साथ ही, भाजपा नेता राजत ठाकुर भी सुबह तड़के ही धर्मपुर पहुँचकर राहत कार्यों में जुट गए। पीड़ितों की मदद और हालात का जायजा लेने का काम अभी भी जारी है।

ताज़ा खबताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here