Home डेली न्यूज़ मंडी उपमंडल में 9 राहत शिविर स्थापित, प्रभावितों के ठहरने, खाने-पीने और...

मंडी उपमंडल में 9 राहत शिविर स्थापित, प्रभावितों के ठहरने, खाने-पीने और स्वास्थ्य सेवाओं की पूरी व्यवस्था

116
0

मंडी, 3 सितम्बर।

मंडी उपमंडल प्रशासन भारी बरसात के कारण आई आपदाओं में बेघर हुए लोगों के लिए हर संभव मदद प्रदान कर रहा है। प्रभावित परिवारों के ठहरने और खाने-पीने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए मंडी उपमंडल में कुल 9 राहत शिविर

Jeevan Ayurveda Clinic

राज्य में स्कूल और कॉलेज 7 सितंबर तक बंद रहेंगेः शिक्षा मंत्री

स्थापित किए गए हैं।  एसडीएम   सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने बताया कि ये शिविर पंचायत भवन मंडी, जिला पंचायत रिसोर्स केन्द्र सदयाणा, लक्ष्मी नारायण मंदिर पंडोह,

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह, रावमापा पंडोह, आईआरबी पंडोह, आर्मी ट्रांजिट कैंप 239, बिपाशा सदन भ्यूली और जिला परिषद भवन भ्यूली में स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने जानकारी दी कि पंचायत भवन मंडी में 26 प्रभावितों में से 20 लोग जेल रोड से और 6 गुरुद्वारा क्षेत्र से ठहरे हैं। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर सदयाणा में 17 और जिला परिषद भवन भ्यूली में 3 प्रभावित लोग आश्रय ले रहे हैं।

वहीं जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में 80, रा.व.मा.पा पंडोह में 100, आईआरबी पंडोह में 200, आर्मी ट्रांजिट कैंप 239 में 52 और बिपाशा सदन भ्यूली में 50 लोगों के ठहरने की क्षमता उपलब्ध है।

dcp ad

एसडीएम  ने बताया कि बरसात के चलते मंडी से कुल्लू के बीच फोरलेन मार्ग बाधित होने की स्थिति में भी ड्राइवरों और यात्रियों के लिए ठहरने तथा भोजन की व्यवस्था की गई है।

एसडीएम ने बताया कि रोजाना 500 से 1000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों और उनके वाहनों तक भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

वाहन चालकों को मोबाइल वैन के माध्यम से उनके स्थान पर ही भोजन पहुँचाया जा रहा है। साथ ही उनके ठहरने की भी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

सोलन में मूसलाधार बारिश से परिवहन सेवाएं ठप, HRTC को भारी नुकसान

उन्होंने यह भी बताया कि राहत शिविरों में प्रभावितों के लिए निःशुल्क चिकित्सा सुविधा, आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक उपचार की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त पेयजल, बिजली और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here