Home डेली न्यूज़ आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित..

आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित..

96
0
AnganwadiRecruitment

पधर 01 सितंबर।

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित समेकित बाल विकास सेवायें योजना के अंतर्गत प्रदान की जा रही सेवाओं के सुचारू संचालन के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय द्र‌ंग में आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाने हैं।

Jeevan Ayurveda Clinic

इंडेन गैस एजेंसी जोगिन्दर नगर का माह अगस्त का रूट चार्ट जारी..

यह जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी द्रंग कुन्दन हाजरी ने बताया कि रिक्त पदों को भरने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन अपेक्षित हैं। उन्होंने बताया कि यह पद आंगनबाड़ी केंद्र चलौटी, कुम्हारडा, कारंझ, मलन, धनेड, सूही ,में आंगनबाड़ी सहायिका के पद रिक्त हैं,

जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर अपने पूर्ण विवरण सहित 04 अक्टूबर 2025 को शाम 5 बजे तक उनके कार्यालय में आवेदन जमा करवा सकते हैं और सभी उम्मीदवार साक्षात्कार के लिए 13 अक्टूबर 2025 को उपमंडलाधिकारी नागरिक जोगिंद्रनगर जिला मण्डी (हि०प्र०) मे सुबह 11 बजे अपने मूल दस्तावेज सहित उपस्थित होना

dcp ad

होगा। उन्होंने बताया कि जिस आंगनबाड़ी केंद्र हेतु आवेदन किया है, प्रार्थी का नाम उस आंगनबाड़ी केंद्र के परिवारों की सूची में शामिल होना आवश्यक है। साथ ही आवेदनकर्ता की आयु 4 अक्टूबर 2025 को 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी आवश्यक है।

सदन में ही उपमुख्यमंत्री 3000 लोगों और  मुख्यमंत्री 15 हजार लोग फंसने की बात करते हैं

उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता बारहवीं पास निर्धारित है। इसके साथ ही उम्मीदवार की पारिवारिक वार्षिक आय 50,000 से अधिक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय, द्रंग स्थित पधर में सम्पर्क कर सकते है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here