Home डेली न्यूज़ बंद सड़क खोलने में नहीं बरती गई कोई ढिलाई, मरीज को सुरक्षा...

बंद सड़क खोलने में नहीं बरती गई कोई ढिलाई, मरीज को सुरक्षा के साथ भेजा गया मंडी अस्पताल

105
0
himachal

मंडी, 28 अगस्त।

किरतपुर-मनाली राष्ट्रीय राजमार्ग-3 पर बनाला के पास गत बुधवार रात लगभग 8:30 बजे भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया। इस दौरान सड़क खोलने में ढिलाई बरतने के आरोपों पर स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मौके पर प्रशासन व पुलिस के अधिकारी तुरंत पहुंच गए थे।

Jeevan Ayurveda Clinic

मुख्य सचिव ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा

एसडीएम बालीचौकी देवीराम ने बताया कि वे तहसीलदार औट और थाना प्रभारी औट के साथ घटनास्थल पर मौजूद थे। इसी बीच एक एंबुलेंस वहां पहुंची, जिसमें एक मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा था।

मरीज के परिजन नरेश कुमार, निवासी बंजार, ने तत्काल मलबा हटाने की मांग की, लेकिन लगातार पत्थर गिरने के कारण उस समय मार्ग से मलबा साफ करना सुरक्षित नहीं था।

bharat mata ad

अधिकारियों ने मरीज को मंडी अस्पताल ले जाने की सलाह दी, जबकि परिजन कुल्लू ले जाने पर अड़े रहे। अंततः सहमति इस पर बनी कि मरीज को मंडी अस्पताल भेजा जाएगा और एंबुलेंस के साथ पुलिस एस्कॉर्ट प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर स्टिंगरी से पांच मरीजों को तत्काल कुल्लू अस्पताल पहुंचाया गया

प्रशासन की ओर से तुरंत व्यवस्था की गई और थलौट थाना के हेड कांस्टेबल गुलजार एंबुलेंस के साथ भेजे गए, ताकि मरीज सुरक्षित रूप से मंडी अस्पताल पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन संबंधित विभागों और एजेंसियों के साथ मिलकर यहां विकट परिस्थितियों में दिन-रात बहाली कार्य में जुटा हुआ है। उन्होंने लोगों से इसमें सहयोग की अपील करते हुए कहा कि प्रशासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन अवश्य करें।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here