हिमाचल समय, सोलन, 02 अगस्त।
साई इंटरनेशनल स्कूल में आज दो रोमांचक गतिविधियाँ बड़े जोश और उत्साह के साथ आयोजित की गईं। सलाद मेकिंग प्रतियोगिता (कक्षा 2 से 3)।फायरलेस कुकिंग इंटर हाउस प्रतियोगिता (कक्षा 4 से 8)
सोलन-सिरमौर के किसानों ने टमाटर से कमाए 14 करोड़ रुपये, अभी और उम्मीद
ज्यूपिटर, मार्स, अर्थ और मून हाउस के प्रतिभागियों ने भाग लेकर अपनी पाक कला, रचनात्मकता और टीम भावना का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सभी नन्हे शेफ्स ने स्वादिष्ट, पोषण से भरपूर और आकर्षक व्यंजन प्रस्तुत किए।

चेयरमैन रमिंदर बावा और प्रधानाचार्या मीरा गुप्ता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानाचार्या मीरा गुप्ता ने फायरलेस कुकिंग के लाभों पर प्रकाश डाला
और बच्चों को आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया, ताकि वे आपात स्थितियों में स्वयं के लिए सरल भोजन तैयार कर सकें।बच्चों के आत्मविश्वास और रचनात्मकता ने सभी का दिल जीत लिया!








