Home हिमाचल प्रदेश नौणी में बी लिब और ISC कार्यक्रम के लिए करें आवेदन

नौणी में बी लिब और ISC कार्यक्रम के लिए करें आवेदन

118
0
UHF Nauni
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान (बी लिब और आई.एस.सी.) स्नातक कार्यक्रम के लिए प्रवेश शुरू कर दिया है।

हिमाचल समय, सोलन, 22 जुलाई।

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान (बी लिब और आई.एस.सी.) स्नातक कार्यक्रम के लिए प्रवेश शुरू कर दिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic
vishal sales ad

भविष्य के शिक्षक: शूलिनी विवि में भविष्य के लिए तैयार कौशल से संकाय को  किया सशक्त

पाठ्यक्रम की अवधि एक वर्ष है जो दो सेमेस्टर की अवधि का होगा। इस कार्यक्रम के रेगुलर और डिस्टेंस एजुकेशन मोड होंगें।

आवेदकों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री होनी आवश्यक है।

इस कार्यक्रम की कुल 45 सीटें होगी, जिनमें 30 सीटें नियमित मोड के लिए और 15 सीटें डिस्टेंस एजुकेशन मोड के लिए आवंटित की गई हैं।

प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा, जिसमें 10+2 कक्षा के लिए 40 प्रतिशत और स्नातक के लिए 60 प्रतिशत वेटेज होगा।

डिस्टेंस एजुकेशन मोड का चयन करने वाले छात्रों के लिए विश्वविद्यालय में प्रति सेमेस्टर 15 दिनों के लिए संपर्क कक्षाओं में उपस्थिति अनिवार्य है।

इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय की सत्यानंद स्टोक्स लाइब्रेरी में 30-दिवसीय इंटर्नशिप पूरा करना नियमित और डिस्टेंस एजुकेशन दोनों मोड के लिए एक आवश्यक शर्त है।

प्रॉस्पेक्टस और आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट https://www.yspuniversity.ac.in/pdf/marque/blib.pdf.  पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं।

आवेदन व्यक्तिगत रूप से या डाक के माध्यम से निम्नलिखित पते पर जमा किए जा सकते हैं: कमरा नंबर 217, सामान्य प्रशासनिक शाखा, प्रशासनिक ब्लॉक, रजिस्ट्रार कार्यालय, 

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी-सोलन हिमाचल प्रदेश (173230)। बैंक ड्राफ्ट के रूप में आवश्यक शुल्क के साथ विधिवत भरा हुआ आवेदन पत्र 30  जुलाई,

बस रूटों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि बढ़ाई

2025 तक जमा किया जा सकता है। लेट फीस के साथ आवेदन 5 जुलाई, 2025 तक स्वीकार किया जाएगा। काउंसलिंग व्यक्तिगत रूप से 6 अगस्त 2025, विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर नौणी में आयोजित की जाएगी।

 ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

shoolini ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here