Home राजनीतिक सराज विधानसभा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर किया जा रहा पेयजल योजनाओं...

सराज विधानसभा क्षेत्र में युद्ध स्तर पर किया जा रहा पेयजल योजनाओं की बहाली का कार्य: उप-मुख्यमंत्री

129
0
Restoration work
अब तक 150 योजनाओं को आंशिक रूप से बहाल किया गया है जबकि शेष योजनाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात दुर्गम परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

हिमाचल समय, शिमला, 12 जुलाई।

उप-मुख्यमंत्री एवं जल शक्ति मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में हाल ही में आई आपदा के कारण जल शक्ति विभाग की 241 पेयजल योजनाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं और इनकी बहाली का कार्य विभाग द्वारा युद्ध स्तर पर किया जा

Jeevan Ayurveda Clinic
sholini homeo ad

सराज में राहत एवं पुनर्वास कार्यों के लिए सात करोड़ रुपए जारी: राजेश धर्माणी

रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक 150 योजनाओं को आंशिक रूप से बहाल किया गया है जबकि शेष योजनाओं को शीघ्र बहाल करने के लिए विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी दिन-रात दुर्गम परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि योजनाओं की मरम्मत के लिए अनुकूल मौसम के बावजूद दुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों में लोगों को स्वच्छ एवं निर्बाध पेयजल सुनिश्चित करवाने के दृष्टिगत कार्य किया जा रहा है।

गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल सोलन में ‘फ्लेमिंगो – इंग्लिश कोर (सीनियर सेकेंडरी)’ विषय पर दो दिवसीय CBSE कार्यशाला का आयोजन

अग्निहोत्री ने कहा कि वह स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों तथा क्षतिग्रस्त योजनाओं की बहाली के कार्यों की नियमित समीक्षा कर रहे हैं तथा

ऐसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में लोगों को पेयजल सहित अन्य आवश्यक सामग्री सुनिश्चित करना प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

sai ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here