Home क्राइम शोघी में नाकाबंदी के दौरान पिकअप से लगभग 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद,...

शोघी में नाकाबंदी के दौरान पिकअप से लगभग 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

18 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्पेशल सेल शिमला की टीम ने शोघी में नाकाबंदी एवं चेकिंग के दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक पिकअप गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड के अंदर छिपाए गए एक पारदर्शी प्लास्टिक पाउच से लगभग 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

इस मामले में साहिल सूद पुत्र, उम्र 30 वर्ष, निवासी संजौली, शिमला तथा साहिल ठाकुर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कोटी, जिला शिमला की संलिप्तता पाई गई है। इस संबंध में पुलिस थाना बालूगंज में FIR No. 254/2026 दिनांक 15.11.2026 के तहत धारा 21, 29 ND&PS Act में मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से 4 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here