Home डेली न्यूज़ एनएचपीसी बनीखेत ने त्रिट्ठा स्कूल को CSR योजना के तहत फर्नीचर व...

एनएचपीसी बनीखेत ने त्रिट्ठा स्कूल को CSR योजना के तहत फर्नीचर व कंप्यूटर प्रदान किए

164
0
NHPCforEducation
एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत द्वारा सरकारी मिडिल स्कूल, त्रिट्ठा, तहसील डलहौज़ी, जिला चंबा को सीएसआर-एसडी (CSR-SD) योजना 2024-25 के तहत फर्नीचर व कम्प्युटर प्रदान किया गया

बनीखेत, 11 जुलाई।

एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत द्वारा सरकारी मिडिल स्कूल, त्रिट्ठा, तहसील डलहौज़ी, जिला चंबा को सीएसआर-एसडी (CSR-SD) योजना 2024-25 के तहत फर्नीचर व कम्प्युटर प्रदान किया गया

Jeevan Ayurveda Clinic
sholini homeo ad

ड्राइविंग प्रशिक्षण केन्द्र स्थापित करने के लिए योजना शुरू

एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत द्वारा द्वारा परियोजना/ कार्यालय के आसपास स्थानीय शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के उद्देशय से कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व एवं सतत विकास योजना (CSR-SD) 2024-25 के अंतर्गत दिनांक 11 जुलाई

2025 को राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्रिट्ठा, तहसील डलहौज़ी, जिला चंबा को फर्नीचर एवं तकनीकी उपकरण प्रदान किए गए ।

इस पहल का उद्देश्य दूर दराज स्थित स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए सुविधाजनक और आधुनिक शिक्षा-सहायक वातावरण सृजित करना है।

इस अवसर पर एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय, बनीखेत से दिनेश सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन), पवन कुमार, समूह वरिष्ठ प्रबन्धक (आईटी) ,डॉ. प्रमोद कुमार, समूह वरिष्ठ प्रबन्धक (मानव संसाधन)

तथा कार्यालय के अन्य अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत जियुंता की प्रधान श्रीमती सपना कुमारी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्रिट्ठा की विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की अध्यक्षा सुरेश कुमारी , SMC के अन्य सदस्यों,

स्कूल इंचार्ज श्रीमती मलकान देवी तथा विद्यालय के स्टाफ की उपस्थिती में राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्रिट्ठा को फर्नीचर जैसे छात्रों के बैठने के लिए बेंच (13 नग),

स्टील टेबल (02 नग), ऑफिस कुशन चेयर (05 नग), एक कम्प्युटर सेट तथा एक कलर प्रिंटर औपचारिक रूप से प्रदान किए गए ।

इस अवसर पर अपने सम्बोधन में ग्राम पंचायत जियुंता की प्रधान सपना कुमारी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय त्रिट्ठा की विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) की अध्यक्षा श्रीमती सुरेश कुमारी तथा शिक्षकगणों नें उक्त सहायता के लिए एनएचपीसी

लिमिटेड का आभार व्यक्त किया तथा एनएचपीसी लिमिटेड द्वारा परियोजना प्रभवित क्षेत्रों के साथ साथ समस्त जिला चंबा में किए जा रहे विकासात्मक कार्यों की प्रशंसा की ।

क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत से श्री दिनेश सिंह, उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) नें इस अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा की एनएचपीसी क्षेत्रीय कार्यालय बनीखेत हमेशा से ही समावेशी विकास की अपनी प्रतिबद्धता के तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्रों

के साथ साथ जिला चंबा में समय-समय पर शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सामाजिक व आर्थिक विकास के क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्य करवाता रहता है तथा भविष्य में भी इस दिशा में प्रयास जारी रहेगा ।

15 जुलाई को रहेगी बिजली बंद….

यह पहल एनएचपीसी की समावेशी विकास और शिक्षा के क्षेत्र में सहभागिता की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। विशेष रूप से दूरवर्ती और पर्वतीय क्षेत्रों में ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

shoolini ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here