Home कल्चर कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में हर्षोल्लास से मनाया गया 20वाँ वार्षिक...

कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में हर्षोल्लास से मनाया गया 20वाँ वार्षिक समारोह

7
0

– शिक्षा निदेशक आशीष कोहली ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत

भावना ठाकुर,

27 अक्टूबर /सनवारा (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

मंगलवार को कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल, सनवारा में 20वें वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्री आशीष कोहली, IAS, निदेशक, प्रारंभिक एवं उच्च शिक्षा, हिमाचल प्रदेश ने शिरकत कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के स्वागत और ग्राउंड आइटम्स के साथ हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने पी.टी., योग, जिम्नास्टिक और कराटे की आत्मरक्षा कला का शानदार प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आगाज दीप प्रज्ज्वलन, ऑर्केस्ट्रा और ‘नवदुर्गा नृत्य’ से हुआ। विद्यार्थियों ने समूह गान, ‘चार युगों की यात्रा’, ‘कलर्स ऑफ बंगाल’, अंग्रेजी स्किट, कव्वाली, भाँगड़ा और हिमाचली नाटी’ से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट द्वारा प्रस्तुत की गई।
मेधावी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि श्री आशीष कोहली ने कहा कि किप्स शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और खेल को जो महत्व दे रहा है, वह सराहनीय है। उन्होंने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहकर लक्ष्य केंद्रित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम का समापन वंदे मातरम के साथ हुआ।

इस अवसर पर प्रबंध निदेशक श्री हीरा ठाकुर ने मुख्य अतिथि का आभार व्यक्त किया, सीईओ डॉ. संजीव मैनरा, प्रधानाचार्या श्रीमती पूनम ठाकुर, ट्रस्टी राजेंद्र ठाकुर, हंसराज ठाकुर व नितिन ठाकुर आदि अनेकों मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here