Home ट्रेंडिंग सोलन में संत रामपाल जी के सानिध्य में रक्तदान व देहदान शिविर,...

सोलन में संत रामपाल जी के सानिध्य में रक्तदान व देहदान शिविर, 50 यूनिट रक्त व 50 से अधिक देहदान पंजीकृत

5
0

– हिमाचल में पहली बार एक साथ इतनी बड़ी संख्या में देहदान के पंजीकरण, कर्नल संजय शांडिल व पुनीत शर्मा रहे मौजूद


भावना ठाकुर,

24 अगस्त / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

संत रामपाल जी महाराज के पवित्र सानिध्य में मुनिंदर धर्मार्थ ट्रस्ट, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) की ओर से आज शर्मा बैंक्विट हॉल, सोलन में एक विशाल रक्तदान एवं देहदान शिविर का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मानवता की सेवा का संदेश दिया।

शिविर में रीजनल हॉस्पिटल सोलन से आई चिकित्सा टीम ने विशेषज्ञता का परिचय दिया। डॉ. अनु मित्तल, स्टाफ नर्स सपना, लैब टेक्नीशियन संजय, लैब टेक्नीशियन निशा और वैन अटेंडेंट कैलाश ने रक्तदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाया। इस दौरान कुल 50 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस आयोजन की सबसे खास बात देहदान को लेकर रही। हिमाचल प्रदेश में पहली बार एक साथ 50 से अधिक अनुयायियों ने देहदान का पंजीकरण कराया, जो इस क्षेत्र के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ। देहदान करने वालों में प्रमिला शर्मा, लाजवंती सीताराम, किरण बाला, गोपाल, कौशल्या, सावन, शकुंतला, पंकज-पुष्पा, अनिल शर्मा, कमलजीत, सुमन लता, सत्यपाल-जगदीश चंद्र, लक्ष्मी देवी, अनीता, राम सिंह और रीना प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

कार्यक्रम में कर्नल डॉ. संजय शांडिल (उपाध्यक्ष, भूतपूर्व सैनिक विभाग, हिमाचल प्रदेश) ने विशेष शिरकत की और इस पुनीत कार्य की सराहना की। साथ ही, सोलन शहरी के कांग्रेस अध्यक्ष पुनीत शर्मा व उनके अन्य सहयोगियों ने भी इस आयोजन में उपस्थित होकर रक्तदाताओं व देहदानियों का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर रक्तदानियों में विवेक चौहान, कौशल्या सुषमा, मंजू, विशाल, गुरजीत सिंह आनंद, चमन, पूजा, सुरेंद्र कौर, दिनेश कुमार, सुभाष, कपिल, मनोज, नवीन, हेमराम, कैलाश और आदित्य का नाम विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने के लिए संत रामपाल जी महाराज की संस्था के हिमाचल प्रदेश राज्य सेवादार ओम प्रकाश भारद्वाज, मनजीत दास, जिला सोलन सेवादार पवन कुमार शर्मा और रतीराम दास के साथ-साथ समस्त सेवादारों ने अथक परिश्रम किया। उनके द्वारा संचालन बखूबी किया गया, जिससे यह शिविर सफलता की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा।

कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों अनुयायियों ने संत रामपाल जी का सत्संग भी सुना और आत्मिक शांति का अनुभव किया। इस आयोजन ने हिमाचल प्रदेश में मुनिंदर धर्मार्थ ट्रस्ट को एक बड़ी सामाजिक संस्था के रूप में स्थापित कर दिया है, जो निस्वार्थ सेवा व दान के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here