Home क्राइम सोलन में एसआईयू ने 54 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ दो...

सोलन में एसआईयू ने 54 ग्राम से अधिक हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पांच दिन का पुलिस रिमांड हासिल

6
0

भावना ठाकुर,

19 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला सोलन पुलिस की एसआईयू टीम द्वारा दिनांक 16/17-10-2026 की रात्रि को गुप्त सूचना के आधार पर शामती के समीप नाकाबंदी की गई। इस दौरान एक फोर्ड फिगो एस्पायर गाड़ी को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें सवार दो व्यक्तियों के कब्जे से 54 ग्राम से अधिक चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई। दोनों आरोपियों की पहचान नरजीत सिंह उर्फ नवी पुत्र जसबीर सिंह, निवासी गांव लोहरा, तहसील डाबा, जिला लुधियाना, पंजाब, उम्र 35 वर्ष तथा रवि पुत्र कुलजीत सिंह, निवासी गांव खान अहमदपुर, डाकघर डीण, तहसील बराड़ा, जिला अंबाला, हरियाणा, उम्र 29 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस टीम द्वारा दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियोग के अन्वेषण के दौरान मामले में संलिप्त गाड़ी को जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया। दोनों आरोपियों को आज दिनांक 17-10-2026 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें 05 दिन का पुलिस हिरासत रिमांड हासिल किया गया। दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है तथा उनके पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल भी की जा रही है। मामले में अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here