Home क्राइम नशा तस्करी मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज

नशा तस्करी मामले में दो आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज

7
0

भूपेंद्र ठाकुर,

15 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

पुलिस थाना ठियोग, जिला शिमला में पंजीकृत अभियोग संख्या 111/2026, धारा 18, 21 एवं 29 ND&PS Act के अंतर्गत 20.34 ग्राम नशीले पदार्थ की बरामदगी से संबंधित मामले में आरोपी चरणजीत सिंह एवं जसकरण सिंह के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

मामले में पुलिस द्वारा प्रभावी एवं साक्ष्य-आधारित अन्वेषण करते हुए आरोपियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों को संकलित किया गया। दोनों आरोपियों द्वारा माननीय न्यायालय के समक्ष दायर जमानत याचिकाओं का पुलिस द्वारा प्रभावी ढंग से विरोध किया गया तथा मामले से संबंधित तथ्यों एवं साक्ष्यों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करते हुए प्रभावी पैरवी की गई।

पुलिस के प्रयासों एवं प्रभावी न्यायालयीन पैरवी के परिणामस्वरूप दिनांक 14.10.2026 को माननीय विशेष न्यायाधीश, शिमला द्वारा दोनों आरोपियों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई करते हुए नशीले पदार्थों की बरामदगी से जुड़े मामलों में मजबूत अन्वेषण एवं प्रभावी न्यायालयीन पैरवी सुनिश्चित की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here