Home राजनीतिक सोलन के बसाल में 24 करोड़ रुपये से निर्मित होंगे दो ट्विन...

सोलन के बसाल में 24 करोड़ रुपये से निर्मित होंगे दो ट्विन टावर्जः राजेश धर्माणी

100
0
नगर नियोजन एवं आवास मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश में सतत और समावेशी शहरी विकास के दृष्टिगत नवाचार अपनाकर कार्य किया जा रहा है।

हिमाचल समय, सोलन, 03 जुलाई ।

नगर नियोजन एवं आवास मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि प्रदेश में सतत और समावेशी शहरी विकास के दृष्टिगत नवाचार अपनाकर कार्य किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic
bhusshan ad

राज्य के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर चल रहा सड़कों, बिजली व जलापूर्ति योजनाओं का बहाली कार्य: CM
उन्होंने कहा कि इस क्रम में जिला सोलन के बसाल में हाउसिंग कॉलोनी में दो ट्विन टावर्ज के निर्माण के लिए 24 करोड़ 49 लाख 41 हजार 700 रुपये की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की गई है।

इन ट्विन टावर में तीन बीएचके के 24 फ्लैट निर्मित किए जाएंगे जिनमें फ्लैट मालिकों के लिए पार्किंग की सुविधा भी रहेगी।

उन्होंने कहा कि हिमुडा प्रदेश में लोगों को किफायती और सुविधाजनक आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने थुनाग और जंजैहली में आपदा प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया

प्रदेश में बेहतर बुनियादी अधोसंरचना के साथ निर्माण कार्य सुनिश्चित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सभी महत्त्वपूर्ण परियोजनाओं को समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here