Home ट्रेंडिंग एसजेवीएन वर्ष 2025-26 हेतु राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार से सम्मानित

एसजेवीएन वर्ष 2025-26 हेतु राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार से सम्मानित

49
0

भूपेंद्र ठाकुर,

02 सितंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

एसजेवीएन को आज वर्ष 2025-26 के दौरान राजभाषा नीति के उत्कृष्ट कार्यान्वयन हेतु विद्युत मंत्रालय द्वारा राजभाषा शील्ड तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार माननीय केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल के कर कमलों से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, एसजेवीएन भूपेन्द्र गुप्ता ने विद्युत मंत्रालय की हिन्दी सलाहकार समिति की नई दिल्ली में आयोजित बैठक के दौरान प्राप्त किया।

इस अवसर पर माननीय विद्युत राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक, राज्य सभा सांसद दिनेश शर्मा, लोकसभा सांसद सुरेश कुमार कश्यप, विद्युत सचिव, भारत सरकार पंकज अग्रवाल और विद्युत मंत्रालय एवं उसके नियंत्रणाधीन उपक्रमों, संस्थानों, निगमों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता, ने बताया कि एसजेवीएन को यह पुरस्कार निगम की विभिन्न परियोजनाओं तथा कार्यालयों में राजभाषा नीति के श्रेष्ठ कार्य-निष्पादन के लिए प्रदान किया गया है। एसजेवीएन में राजभाषा को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते हैं और यह पुरस्कार इस बात का परिचायक है कि हमारे सभी अधिकारी एवं कर्मचारी राजभाषा के प्रति वचनबद्ध हैं।

इस पुरस्कार की स्थापना विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विद्युत मंत्रालय के नियंत्रणाधीन उपक्रमों, संस्थानों, निगमों द्वारा हिन्दी के प्रयोग एवं प्रसार की दिशा में किए गए सद्प्रयासों को पुरस्कृत करने के लिए की गई है। इसके अंतर्गत, विद्युत मंत्रालय द्वारा प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन राजभाषा नीति के कार्यान्वयन संबंधी सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here