Home डेली न्यूज़ हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति में भीषण भूस्खलन, टैक्सी मलबे में दबी, 13 लोगों...

हिमाचल प्रदेश: लाहौल-स्पीति में भीषण भूस्खलन, टैक्सी मलबे में दबी, 13 लोगों की मौत

3
0

– उदयपुर-किलाड़ मार्ग पर कडू नाला के पास हादसा, बचाव अभियान जारी

हिमाचल समय न्यूज़,

24 जुलाई / लाहौल-स्पीति।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग पर कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा गिरने से कुल्लू से पांगी जा रही एक टैक्सी (टाटा सूमो, नंबर HP-01M-2210) पूरी तरह मलबे में दब गई। इस घटना में 13 यात्रियों की जान चली गई है।

पुलिस अधीक्षक लाहौल-स्पीति शिवानी मेहला ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही तिंदी पुलिस, स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है।


एक दिन पहले बंद थी सड़क, खुलते ही निकले यात्री

जानकारी के अनुसार, उदयपुर–किलाड़ सड़क मार्ग गुरुवार को भूस्खलन के कारण बंद कर दिया गया था। इसी वजह से टैक्सी में सवार सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। शुक्रवार को सड़क बहाल होते ही वाहन पांगी के लिए रवाना हुआ, लेकिन कडू नाला के पास पहुंचते ही पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा और टैक्सी उसकी चपेट में आ गई।


एक घायल अस्पताल में, बचाव अभियान जारी

बचाव दल ने मलबे से एक व्यक्ति को घायल अवस्था में निकाला, जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रशासन का कहना है कि बचाव अभियान पूरा होने के बाद ही यात्रियों की सही संख्या और अन्य विवरण स्पष्ट हो सकेंगे। फिलहाल, सभी संभावित सहायता प्रदान की जा रही है।


मृतकों की सूची (जारी)
प्रशासन ने 12 मृतकों की पहचान कर ली है, जबकि एक का नाम अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पहचान किए गए मृतक इस प्रकार हैं:

  1. बीर सिंह पुत्र सुरम चंद, गांव घिसल, साच, पांगी
  2. बीर सिंह पुत्र लाल चंद, गांव शुण, उदयपुर, पांगी
  3. बुद्धि सिंह पुत्र सांवल दास, निवासी साच
  4. कमला कुमारी पत्नी बुद्धि सिंह, निवासी साच
  5. अनिल कुमार पुत्र हरि कृष्ण, निवासी साच
  6. रेखा पुत्री महेंद्र कुमार, गांव हिलोल, पांगी
  7. सौरभ सिंह पुत्र बीर सिंह, वीपीओ हासिल, पांगी
  8. अंजना पुत्री चैन सिंह, वीपीओ सत्ती, पांगी
  9. सोमन अग्मो पत्नी छेरिंग दोरजे, गांव छेलिंग, उदयपुर
  10. आरू पुत्र छेरिंग दोरजे, गांव छेलिंग, उदयपुर
  11. संजय कुमार पुत्र मोहन लाल, वीपीओ कुमार
  12. हंसराज, वीपीओ धरवास

एक अन्य मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।


मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया है और प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाई जाए। आगे की अपडेट प्रशासन द्वारा समय-समय पर दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here