Home ट्रेंडिंग सोलन में ‘सभ्य रिफॉरेस्टर्स’ का पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

सोलन में ‘सभ्य रिफॉरेस्टर्स’ का पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

7
0

भावना ठाकुर,

20 जुलाई / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

‘सभ्य रिफॉरेस्टर्स’ ने रविवार को म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन हॉल, सोलन में स्कूली छात्रों के लिए पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पेंटिंग और पर्यावरण क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें ज़िले भर के स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मेयर सुषमा शर्मा रहीं। विशेष अतिथि के रूप में विश्वविद्यालयों के प्राध्यापक उपस्थित रहे।

मेयर सुषमा शर्मा ने कहा कि बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता लाने के लिए ऐसे रचनात्मक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने ‘सभ्य रिफॉरेस्टर्स’ की टीम को इस पहल के लिए बधाई दी।

पेंटिंग प्रतियोगिता के परिणाम
सब-जूनियर: पहला- ज़ेफ़िरा अरोड़ा, एम.आर.ए डी.ए.वी. स्कूल, दूसरा- आराध्या शर्मा, सेंट ल्यूक स्कूल, तीसरा- अयांश, एम.आर.ए डी.ए.वी. स्कूल
जूनियर: पहला- क्षिर्जा बंसल, सेंट ल्यूक स्कूल, दूसरा- आहना वर्मा, सेंट ल्यूक स्कूल, तीसरा- त्रिशा कश्यप, जीनियस ग्लोबल स्कूल
सीनियर: पहला- पायल, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, दूसरा- नाओमी, एम.आर.ए डी.ए.वी. स्कूल, तीसरा- वंशिका ठाकुर, साउथवेल स्कूल

पेंटिंग प्रतियोगिता निर्णायक: वंदना लखनपाल जी- कला अध्यापिका, गगनदीप जी – कला अध्यापक, नमन भुई पॉल जी – सहायक प्राध्यापक, सुमंत नेगी जी – कला अध्यापक

क्विज़ प्रतियोगिता के विजेता
पहला- समृद्धि और काव्यांश, सेंट मैरी स्कूल, कंडाघाट
दूसरा- प्रांजल और ताहिज़, गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, सोलन
तीसरा- सूर्यांश और अन्वी, एस.डी. सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन

क्विज़ निर्णायक: यग्येश कांत – पीएचडी शोधार्थी, अंकिता ठाकुर – पीएचडी शोधार्थी, अश्वत चौहान – एमएससी ईवीएस, प्रकृति शर्मा – एमएससी ईवीएस, डिंपल – एमएससी ईवीएस, ईशा ठाकुर – एमएससी ईवीएस

कार्यक्रम की अध्यक्षता ‘सभ्य रिफॉरेस्टर्स’ के अध्यक्ष अजय शर्मा ने की। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों, जजों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर संगठन ने 11वां वृक्षारोपण अभियान 2 अगस्त, 2026 को आयोजित करने की घोषणा भी की। कार्यक्रम का समापन विजेताओं को पुरस्कार वितरण के साथ हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here