Home शिमला मरीजों को अब अस्पतालों में मिलेगा एक मददगार साथी, हिमाचल के अस्पतालों...

मरीजों को अब अस्पतालों में मिलेगा एक मददगार साथी, हिमाचल के अस्पतालों में जल्द तैनात होंगे 1,000 रोगी मित्र

138
0
cmsukhu

हिमाचल समय, शिमला, 21 जून।

हिमाचल प्रदेश सरकार अपने स्वास्थ्य तंत्र को मानवीय और अधिक रोगी-हितैषी बनाने की दिशा में एक अहम कदम उठाने जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic
agri ad

हिमाचल में 45 व पूरे देश में कुल 186 दवा सैंपल फेल,सरकार ने कंपनियों को नोटिस जारी किए

जल्द ही प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 1,000 ‘रोगी मित्र’ नियुक्त किए जाएंगे। ये लोग मरीजों की देखभाल में अहम भूमिका निभाएंगे

और अस्पताल में भर्ती होने के बाद से लेकर डिस्चार्ज तक उन्हें हर जरूरी सुविधा दिलवाने में मदद करेंगे।‘रोगी मित्र’ एक सहायक कर्मचारी होगा जो अस्पताल में मरीज के साथ लगे तीमारदार की जिम्मेदारियों को साझा करेगा।

shandil ad

खासकर गरीब, अकेले आए, बुजुर्ग और दिव्यांग मरीजों को इसका सबसे अधिक लाभ मिलेगा।राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना का नीतिगत प्रारूप (Policy Framework) तैयार करना शुरू कर दिया है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देश पर विभाग इसे प्राथमिकता से लेकर चल रहा है। प्रारूप बनते ही मुख्यमंत्री स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना को अंतिम रूप देंगे।

हिमाचल में स्कूलों से अतिरिक्त प्रवक्ताओं का होगा तबादला

sai ad

मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान के अनुसार, बजट भाषण में इस योजना की घोषणा की गई थी, जिसे अब ज़मीन पर उतारने की तैयारी तेज़ हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश में पहले ‘वन मित्र’ योजना शुरू की गई थी, जो पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी थी। अब ‘रोगी मित्र’ योजना स्वास्थ्य क्षेत्र की जन-सहभागिता आधारित पहल है, जिसमें सेवा, संवेदनशीलता और सहारा तीनों मूलभूत आधार होंगे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

sjvn AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here