Home डेली न्यूज़ सोलन में 149 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 24 जून को

सोलन में 149 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 24 जून को

3
0

भावना ठाकुर,

20 जून / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

ज़िला सोलन के मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रॉफी हास्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन में 24 जून, 2026 को 149 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी।
जगदीश कुमार ने कहा कि मैसर्ज़ देव भूमि एवं सब्जी किसान उत्पादक कंपनी लि. सोलन में फील्डमैन, मार्केटिंग डेवलपमेंट ऑफिसर के 05 पद, बारबेक्यू हॉस्पिटैलिटी लिमिटिड में वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के द्वारा प्रोडक्शन एंड सर्विस के 100 पद तथा वर्द्धमान वर्सटाइल सलूशन प्राइवेट लिमिटिड सोलन में कॉल सेंटी ऐजेंट (डे एंड नाईट शिफ्ट) के 44 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे।


उन्होंने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, डिप्लोमा एच.एम, ग्रेजुएट व अंग्रेजी भाषा में निपुण व आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।


उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्रों व दस्तावेज़ों सहित मॉडल कैरियर सेंटर सोलन नज़दीक डीस्ट्रॉफी हास्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन में 24 जून, 2026 को प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01792-227242 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here