Home ट्रेंडिंग बागवानी मंत्री ने की एचपी शिवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा15 जून...

बागवानी मंत्री ने की एचपी शिवा परियोजना की प्रगति की समीक्षा15 जून तक तक सभी कार्य पूरा करने के निर्देश

4
0

– खराब प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को किया जाएगा ब्लैक लिस्ट

भूपेंद्र ठाकुर,

02 जून / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जनशिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज यहां बिलासपुर और सिरमौर जिलों में एचपी शिवा परियोजना की प्रगति के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
जगत सिंह नेगी ने बिलासपुर जिले के 40 क्लस्टरों की प्रगति की समीक्षा की जो लगभग 372 हेक्टेयर और सिरमौर जिले के 23 क्लस्टरों की समीक्षा की जो लगभग 211 हेक्टेयर क्षेत्र को कवर करते हैं।
बैठक में धरातल पर चल रहे सिविल कार्यों की स्थिति, काम के दौरान पेश आ रही चुनौतियों, गुणवत्ता और कार्योंं को समय पर पूरा करने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।


बागवानी मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा कि सौंपे गए कार्योंं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करें। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में समय-सीमा में कोई विस्तार नहीं दिया जाएगा। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि परियोजना के कार्यान्वयन में होने वाली देरी पर सभी स्तरों पर जवाबदेही तय की जाएगी।
उन्होंने बागवानी विभाग के अधिकारियों को परियोजना की गतिविधियों की दैनिक आधार पर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ठेकेदारों की चूक पर कॉन्ट्रैक्ट के प्रावधानों के तहत प्रशासनिक कार्रवाई के साथ-साथ पेनल्टी भी लगाई जाए। बागवानी मंत्री ने कहा कि अगली समीक्षा बैठक 18 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी।
उन्होंने कहा कि एसएमएस पौधों के स्वास्थ्य प्रबंधन के लिए जिम्मेदार होंगे, जो किसानों को विभिन्न कार्यों और सर्वोत्तम प्रबंधन पद्धतियों के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।


जगत सिंह नेगी ने जल शक्ति विभाग और विद्युत बोर्ड को प्रोजेक्ट साइट्स पर पानी और बिजली की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बागवानी मंत्री ने कहा कि 15 जून तक संतोषजनक प्रगति न होने की स्थिति में खराब प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों को ब्लैक लिस्ट कर कॉन्ट्रैक्ट रद्द कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कार्य में गुणवत्ता नहीं होने पर संबंधित फर्मों के साथ-साथ देख-रेख के लिए जिम्मेदार अधिकारियों की भी जवाबदेही तय की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here