Home हिमाचल प्रदेश राजनीतिक दबाव में खतरनाक स्थान पर शिफ्ट हो रहा ट्रांसफॉर्मर

राजनीतिक दबाव में खतरनाक स्थान पर शिफ्ट हो रहा ट्रांसफॉर्मर

121
0
मंगलवार को डिप्टी मेयर मीरा आनंद सहित भाजपा पार्षदों ने ट्रांसफार्मर के सामने प्रदर्शन किया और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

हिमाचल समय, सोलन, 17 जून।

सोलन शहर के राजगढ़ मार्ग पर शिफ्ट किया जा रहा बिजली बोर्ड का ट्रांसफार्मर को लेकर विरोध शुरू हो गया है। मंगलवार को डिप्टी मेयर मीरा आनंद सहित भाजपा पार्षदों ने ट्रांसफार्मर के सामने प्रदर्शन किया

Jeevan Ayurveda Clinic
tapan add

एप्पल साइडर विनेगर तकनीक के लिए नौणी विवि और हिमगिरी एग्री सॉल्यूशंस में समझौता

और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। पार्षद व भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि नगर निगम की अनुमति के बगैर ट्रांसफार्मर लगाया गया है

और बिजली बोर्ड ने वृक्ष की टहनी तक बिना किसी अनुमति के काट दी। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के दबाव में आकर बिजली बोर्ड ने 40 वर्ष पुराने ट्रांसफार्मर को यहां से शिफ्ट किया है।

गोरतलब है कि शहर की व्यस्त राजगढ़ रोड पर स्थापित बिजली बोर्ड का एक ट्रांसफॉर्मर राजनीतिक दबाव में उस स्थान पर शिफ्ट किया जा रहा है, जहां पैदल यात्रियों और वाहनों की भीड़ के कारण गंभीर सुरक्षा खतरा पैदा हो सकता है।

हैरानी की बात यह है कि नगर निगम की जमीन पर हो रहे इस स्थानांतरण के लिए बिजली बोर्ड ने न तो औपचारिक अनुमति ली है और न ही सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया है।

ट्रांसफॉर्मर को निगम कार्यालय के समीप स्थित पार्किंग स्थल पर लगाया जा रहा है, जहां कार्यालय आने वाले लोग प्रतिदिन वाहन पार्क करते हैं।

यह क्षेत्र शूलिनी मेले जैसे बड़े आयोजनों के दौरान अत्यधिक भीड़ वाला जोन बन जाता है । इस स्थान पर ट्रांसफॉर्मर लगने से बिजली दुर्घटना का खतरा कई गुना बढ़ जाएगा और पार्किंग भी खतरनाक हो जाएगी।

बताया जा रहा है कि बिजली बोर्ड किसी स्थानीय राजनीतिक दबाव के चलते यह फैसला ले रहा है, जबकि वर्तमान स्थान (जहां ट्रांसफॉर्मर 15-20 वर्षों से खड़ा था) पर कोई तकनीकी समस्या नहीं थी।

gagan ad

दयानंद आदर्श विद्यालय में डुएट सांग और डुएट नृत्य का आयोजन

बिजली बोर्ड के अधिशाषी अभियंता राहुल वर्मा का कहना है कि एक स्थानीय व्यक्ति के आवेदन” पर ट्रांसफॉर्मर शिफ्ट किया जा रहा है और निगम से “बातचीत हो चुकी है”। उन्होंने जमीन निगम की होने की पुष्टि की।

नगर निगम आयुक्त एकता काप्टा ने साफ किया कि बिजली बोर्ड ने न तो कोई आवेदन किया है, न ही लिखित एनओसी (NOC) ली है। उन्होंने कहा, सुरक्षा जिम्मेदारी बिजली बोर्ड की है। यदि स्थान खतरनाक है, तो उन्हें ही सेफ्टी स्टैंडर्ड्स का ध्यान रखना होगा

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

jm ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here