Home हिमाचल प्रदेश एनसीसी में नई ऊँचाई: एo एनo ओo नीता शर्मा को द्वितीय अधिकारी...

एनसीसी में नई ऊँचाई: एo एनo ओo नीता शर्मा को द्वितीय अधिकारी का दायित्व

60
0
NCC Officer Promotion News
गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सोलन की एएनओ श्रीमती नीता शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य एवं नेतृत्व क्षमता के लिए एनसीसी द्वितीय अधिकारी (सेकेंड ऑफिसर) के पद पर पदोन्नत किया गया है। यह उपलब्धि सम्पूर्ण गुरुकुल परिवार के लिए गर्व का विषय है।

हिमाचल समय, सोलन, 31 जनवरी ।

गुरुकुल इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सोलन के लिए यह अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय की एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर (ANO) तृतीय अधिकारी, नीता शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन,

Jeevan Ayurveda Clinic

काला-सह-एसडीएम कार्यालय सदर में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद हेतु भर्ती अगली सूचना तक रद्द

bharat mata ad

नेतृत्व क्षमता एवं एनसीसी के प्रति समर्पण को देखते हुए द्वितीय अधिकारी (Second Officer) के पद पर पदोन्नत किया गया है।

नीता शर्मा की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय के लिए बल्कि समस्त गुरुकुल परिवार के लिए सम्मान और प्रेरणा का विषय है।

उनके मार्गदर्शन में एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन, राष्ट्रभक्ति और नेतृत्व के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की है।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति, प्रधानाचार्या,

समस्त अध्यापकगण एवं अभिभावकों ने  नीता शर्मा को हार्दिक बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ प्रदान कीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


विद्यालय परिवार को पूर्ण विश्वास है कि नीता शर्मा आगे भी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ करते हुए विद्यालय और एनसीसी को नई ऊँचाइयों  तक पहुंँचाएँगी।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here