Home डेली न्यूज़ उपभोक्ता 29 जनवरी तक अवश्य करें लंबित बिजली बिलों का भुगतान

उपभोक्ता 29 जनवरी तक अवश्य करें लंबित बिजली बिलों का भुगतान

67
0
Himachal Electricity Bill
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने मंडी उप-मंडल-1 के सभी उपभोक्ताओं से 29 जनवरी तक लंबित बिजली बिलों का भुगतान करने का आग्रह किया है, अन्यथा कनेक्शन विच्छेदित किए जाएंगे।

मंडी, 16 जनवरी।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने विद्युत उप-मंडल-1, मंडी के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से बिजली बिल का समय पर भुगतान करने का आग्रह किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

सेब अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण के लिए शत प्रतिशत आयात शुल्क लगाने का किया आग्रह

विद्युत उप-मंडल– 1 मंडी के सहायक अभियंता ई. नरेश ठाकुर ने लोअर व अप्पर समखेतर, गोल पौड़ी, बालक रूपी, खत्री सभा, मोती बाज़ार, अस्पताल रोड, गणपति रोड, पैलेस कॉलोनी, सैण मोहल्ला, सैण मट, तुंगल कॉलोनी, टाउन हॉल, यू.पी. कॉलोनी, नेशनल स्ट्रीट, जेलरोड, त्वाम्बड़ा, पंजेठी, पैलेस, लोक निर्माण विभाग कॉलोनी,

APEEX AD

टारना रोड, टारना हिल, सुहड़ा मोहल्ला, रवि नगर, महाजन बाज़ार, सेरी बाज़ार, चौबाटा बाज़ार, इंदिरा मार्किट, पोस्ट ऑफिस रोड, भूतनाथ बाज़ार, दरम्याना मोहल्ला, भगवाहन मोहल्ला, चंद्रलोक गली, बंगला मोहल्ला, जिम खाना, रामनगर, पुलघराट, अप्पर व लोअर मंगवाईं, विश्वकर्मा मंदिर, अप्पर व लोअर सन्यारड़, थनेहड़ा मोहल्ला,

महामृत्युंजय मंदिर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, पड्डल, गुरुद्वारा, लोअर भ्यूली, कांगनी धार, गुरुद्वारा मोहल्ला आदि के समस्त विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे अपने लंबित बिजली बिलों का भुगतान 29 जनवरी, 2026 तक अनिवार्य रूप से कर लें।

हिमाचल प्रदेश में गद्दी समुदाय की आजीविका को बेहतर बनाने के ‘व्यवस्था परिवर्तन’ विज़न को सरकार ने दी नई गति

उन्होंने बताया कि इस संबंध में उप-मंडल द्वारा लगभग 983 बकायेदार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। जिन उपभोक्ताओं द्वारा निर्धारित तिथि तक लंबित बिजली बिलों का भुगतान नहीं किया जाएगा, उनके विद्युत कनेक्शन (मीटर) बिना

किसी अतिरिक्त सूचना/पत्राचार के विच्छेदित कर दिए जाएंगे। इसके उपरांत विद्युत आपूर्ति पुनः बहाल कराने के लिए उपभोक्ताओं को 250 रुपए प्रति कनेक्शन पुनः संयोजन शुल्क अतिरिक्त रूप से अदा करना होगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here