
सोलन/कुल्लू/शिमला, 10 जनवरी ।
हिमाचल प्रदेश महिला फुटबॉल टीम ने सीनियर खेलो इंडिया बीच नेशनल गेम्स में कांस्य पदक जीतकर प्रदेश के खेल इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। यह पहला अवसर है जब हिमाचल प्रदेश की महिला फुटबॉल टीम ने बीच नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया और पहली ही बार में पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
सुंदरनगर की भीमा देवी ने अपनाया स्वरोजगार, स्वयं सहायता समूह बना मददगार
इस ऐतिहासिक उपलब्धि में फुटबॉल अकैडमी खड की अहम भूमिका रही, जहां से 7 खिलाड़ी टीम में शामिल थीं। इन खिलाड़ियों को तैयार करने में अकैडमी के कोच दीपक शर्मा का विशेष योगदान रहा, जो हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव भी हैं। उनके मार्गदर्शन और कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि हिमाचल की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
टीम में
3 खिलाड़ी जिला फुटबॉल संघ कुल्लू से,
1 खिलाड़ी जिला फुटबॉल संघ सोलन (कंडाघाट) से,
1 खिलाड़ी जिला फुटबॉल संघ शिमला से शामिल रही।
टीम के साथ बतौर कोच एवं सपोर्ट स्टाफ दीपक शर्मा, श्री विक्रम बिष्ट (फुटबॉल कोच, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग), नंदिता शर्मा तथा कविता ठाकुर (जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी, कुल्लू) मौजूद रहीं। सभी अधिकारियों एवं कोचिंग स्टाफ ने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें इस ऐतिहासिक सफलता पर हार्दिक बधाई दी।’
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के भवनों में रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए दिए निर्देश
इस उपलब्धि से न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि प्रदेश की महिला फुटबॉल को नई पहचान और प्रेरणा मिली है। यह जीत आने वाली पीढ़ी की बेटियों के लिए एक मजबूत संदेश है कि मेहनत, समर्पण और सही मार्गदर्शन से राष्ट्रीय स्तर पर भी बड़ा मुकाम हासिल किया जा सकता है।
हिमाचल की बेटियों ने साबित कर दिया है — अब प्रदेश महिला फुटबॉल में भी पीछे नहीं, बल्कि आगे बढ़ रहा है।
ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com








