Home डेली न्यूज़ एक भारत – आत्मनिर्भर भारत: यूनिटी मार्च में हिमाचल के 21 युवा...

एक भारत – आत्मनिर्भर भारत: यूनिटी मार्च में हिमाचल के 21 युवा शामिल

112
0
Ek Bharat Atmanirbhar Bharat Unity March
सुशील कदशोली के नेतृत्व में दल दिल्ली से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक करेगा 8 दिवसीय यात्रा

हिमाचल समय, सोलन, 27 नवंबर ।

सोलन ज़िले से भी 2 युवा इस यात्रा में शामिल हैं—

Jeevan Ayurveda Clinic
  • कार्तिक ठाकुर, अध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल
  • मनोज कुमार, महामंत्री, युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल
CONGRESS

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित ‘एक भारत – आत्मनिर्भर भारत: यूनिटी मार्च’ के लिए हिमाचल प्रदेश से 21 युवा डेलीगेट्स का चयन किया गया है। यह दल भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता यात्रा में भाग ले रहा है।

एसआईएस इंडिया लिमिटेड में सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के 150 पदों पर भर्ती

यात्रा का मार्ग
मंत्रालय द्वारा निर्धारित मार्ग के अनुसार यह यात्रा दिल्ली – अलवर – कोटा – उदयपुर – गुजरात – एकता नगर होते हुए ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर संपन्न होगी।

यात्रा की प्रमुख विशेषताएँ

  • हिमाचल के 21 युवा देशभर के प्रतिनिधियों के साथ इस विशेष राष्ट्रीय यात्रा का हिस्सा बने।
  • यात्रा के दौरान लगभग 152 किलोमीटर पैदल मार्च का आयोजन किया जा रहा है।
  • पैदल यात्रा में व्यापक जनसंपर्क, युवा संवाद, सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रीय एकता का संदेश पहुँचाया जाएगा।
  • राजस्थान और गुजरात के विभिन्न शहरों में सामाजिक, सांस्कृतिक एवं युवा सहभागिता कार्यक्रम आयोजित होंगे।

हिमाचल के हर जिले से युवा मोर्चा पदाधिकारी शामिल
इस राष्ट्रीय अभियान में हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों से युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारी और सक्रिय युवा भाग ले रहे हैं, जिससे प्रदेश का मजबूत प्रतिनिधित्व इस यात्रा को विशेष पहचान दे रहा है।

युवाओं का उत्साह चरम पर
प्रस्थान से पहले हिमाचल के डेलीगेट्स ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की ‘विविधता में एकता’ की भावना को राष्ट्रभर में पहुँचाना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है।
यात्रा के दौरान युवा लगातार ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ का संदेश जन-जन तक पहुँचा रहे हैं।

शूलिनी विश्वविद्यालय ने एनसीसी का 78वां स्थापना दिवस गर्व के साथ मनाया

युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री सुशील कदशोली ने कहा—
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक की यह ऐतिहासिक यात्रा मात्र एक मार्च नहीं, बल्कि राष्ट्र की शक्ति, एकता और सांस्कृतिक विविधता का जीवंत प्रमाण है। हिमाचल का युवा दल सेवा, समर्पण और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here