Home डेली न्यूज़ उपाध्यक्ष ने राज्यपाल को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के समापन समारोह में...

उपाध्यक्ष ने राज्यपाल को अंतरराष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेले के समापन समारोह में आमंत्रित किया

100
0
Shri Renukaji Fair 2025
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार तथा उपायुक्त सिरमौर और बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।

हिमाचल समय, शिमला, 25 अक्टूबर।

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उपाध्यक्ष और श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष विनय कुमार तथा उपायुक्त सिरमौर और बोर्ड की उपाध्यक्ष प्रियंका वर्मा ने आज राजभवन में राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से शिष्टाचार भेंट की।

Jeevan Ayurveda Clinic
rajesh

केंद्र सरकार की पाई पाई हिमाचल को मिलेगी,  राहत के लिए सुक्खू सरकार ने क्या किया  : जयराम ठाकुर
उन्होंने राज्यपाल को अंतर्राष्ट्रीय श्री रेणुकाजी मेला-2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया। यह मेला 31 अक्तूबर से 5 नवंबर, 2025 तक सिरमौर जिले की पवित्र रेणुकाजी मंदिर स्थल पर आयोजित किया जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को मेले के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और विकासात्मक गतिविधियों से अवगत कराया। यह मेला राज्य के सबसे महत्त्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में से एक है और हर साल हजारों श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करता है।

sushil ad

हिमाचल बना देश का पहला राज्य जो प्राकृतिक उत्पादों पर एमएसपी प्रदान कर रहा है : हेमिस नेगी
राज्यपाल ने क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने और ऐसे उत्सवों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड और जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव सी.पी. वर्मा भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

sai ad 3

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here