Home डेली न्यूज़ जिला मंडी में थाना स्तर पर नशा निवारण बैठकें आयोजित होंगी

जिला मंडी में थाना स्तर पर नशा निवारण बैठकें आयोजित होंगी

94
0
Mandi Police News
जिला मंडी में नशे के विरुद्ध चल रहे निरंतर अभियान के तहत तथा सार्वजनिक स्थानों पर नशे के सेवन, तस्करी और अन्य नशा संबंधित गतिविधियों के हॉटस्पॉट्स की पहचान के उद्देश्य से मंडी पुलिस द्वारा नशा निवारण अभियान के अंतर्गत थाना स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

मंडी, 24  अक्तूबर। 

जिला मंडी में नशे के विरुद्ध चल रहे निरंतर अभियान के तहत तथा सार्वजनिक स्थानों पर नशे के सेवन, तस्करी और अन्य नशा संबंधित गतिविधियों के हॉटस्पॉट्स की पहचान के उद्देश्य से मंडी पुलिस द्वारा नशा निवारण अभियान के अंतर्गत थाना स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जा रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic
ekant 2

फोक मीडिया दलों ने सुरक्षित भवन निर्माण पर ग्रामीण किए जागरूक, भवन निर्माण संबंधी तकनीकों से करवाया अवगत

इन बैठकों में संबंधित नशा निवारण समितियों के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी ताकि समाज के सहयोग से नशे से जुड़ी गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके। प्रत्येक बैठक की अध्यक्षता जिले के एक राजपत्रित अधिकारी  द्वारा की जाएगी।

कार्यक्रम के अनुसार, 25 अक्तूबर को पुलिस अधीक्षक मण्डी पुलिस थाना बल्ह के अंतर्गत  बीडीओ ऑफिस बल्ह में सुबह 11 बजे बैठक की अध्यक्षता करेंगी  इसी दिन सदर मंडी थाना में सुबह 10 बजे पुलिस लाइन मंडी (कमाक्षा हाल) में,

बीएसएल कॉलोनी सुंदरनगर थाना में दोपहर 12 बजे एसडीपीओ कार्यालय सुंदरनगर में, हटली थाना क्षेत्र में दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत बलद्वाड़ा में तथा पधर थाना में सुबह 11 बजे पुलिस थाना परिसर में बैठक आयोजित की जाएगी।

इसके बाद 27 अक्तूबर को औट थाना क्षेत्र की बैठक सुबह 11 बजे रेस्ट हाउस पनारसा में होगी। 28 अक्तूबर को जोगिन्दरनगर थाना में सुबह 11 बजे, धर्मपुर  थाना में दोपहर 1 बजे, सरकाघाट थाना में दोपहर 12:30 बजे ग्राम पंचायत सधोट में तथा जंजैहली थाना क्षेत्र में

मुख्यमंत्री ने बड़सर अस्पताल को 100 बिस्तरों की क्षमता में स्तरोन्नत करने की घोषणा की

दोपहर 12 बजे ग्राम पंचायत बुँग्रैल में नशा निवारण बैठकें आयोजित की जाएंगी। 29 अक्तूबर को करसोग थाना में दोपहर 12 बजे एसडीपीओ कार्यालय करसोग में तथा 30 अक्तूबर को गोहर थाना में दोपहर 12 बजे पुलिस थाना परिसर में बैठक आयोजित होगी।

मण्डी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे इन बैठकों में सम्मिलित होकर अपने मूल्यवान सुझाव और नशे से संबंधित संभावित हॉटस्पॉट्स या गतिविधियों की  जानकारियां साझा करें ताकि जिले को नशा मुक्त मंडी बनाने के सामूहिक लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com 

gurukul

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here