Home डेली न्यूज़ भारत विकास परिषद सोलन शाखा ने मनाया पर्यावरण दिवस, रैली निकालकर दिया...

भारत विकास परिषद सोलन शाखा ने मनाया पर्यावरण दिवस, रैली निकालकर दिया प्लास्टिक हटाओ का संदेश

125
0
Bharat Vikas Parishad
भारत विकास परिषद सोलन शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय माध्यमिक विद्यालय सपरून में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हिमाचल समय, सोलन, 05 जून।

भारत विकास परिषद सोलन शाखा द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय माध्यमिक विद्यालय सपरून में पर्यावरण संरक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Jeevan Ayurveda Clinic

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में दयानंद आदर्श विद्यालय में डिक्लेमेशन कंपटीशन का आयोजन

इस अवसर पर स्कूली बच्चों और स्टाफ़ के साथ मिलकर रैली निकाली गई और “प्लास्टिक प्रदूषण को समाप्त करना” विषय पर जागरूकता फ़ैलाई गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ रवि कांत सूद ने की। भारत विकास परिषद प्रांत के पर्यावरण संरक्षक डॉ मुकेश प्रभाकर ने बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के टिप्स दिए और 2025 की पर्यावरण थीम पर विस्तार से चर्चा

की। उन्होंने इससे पहले राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बाल) सोलन में भी इसी विषय पर जागरूकता कार्यक्रम किया था।

इस अवसर पर परिषद के पर्यावरण संयोजक राजन जैन व उनकी टीम ने बच्चों को जूस, पैन और कपड़े के थैले वितरित किए।

स्कूल की मुख्याध्यापिका अनामिका शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए और बच्चों को स्वच्छता व हरियाली के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ सदस्य कर्नल अरुण कैंथला (पूर्व अध्यक्ष), कमल किशोर शर्मा (सचिव), डी. के. जैन, सावित्री शर्मा,

सरोज शर्मा, मुकेश शर्मा, ब्रिज मोहन सर्केक, डॉ सुधा गुप्ता, अरुण भारद्वाज, डॉ. डी. सी. गुलेरिया उपस्थित रहे।

विद्यालय से शिक्षक वर्ग में अनामिका शर्मा (टी.जी.टी.), पूनम शब्दा (नॉन-मेडिकल), पूजा देवी (पी.ई.टी.), निशा शर्मा (डी.एम.) तथा रवि दुगलेट (शास्त्री) ने भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में पर्यावरण संयोजक राजन जैन ने सभी उपस्थितजनों का आभार प्रकट किया। यह जानकारी शाखा मीडिया प्रभारी विनोद कुमार गुप्ता द्वारा दी गई।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here