Home डेली न्यूज़ कठिन परिस्थितियों में भी 844 डिपुओं तक अगस्त का राशन पहुंचा, सितम्बर...

कठिन परिस्थितियों में भी 844 डिपुओं तक अगस्त का राशन पहुंचा, सितम्बर की आपूर्ति शुरू

108
0
himachal

मंडी, 6 सितम्बर।

उपायुक्त अपूर्व देवगन ने कहा कि सेव क्षेत्रों की सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर खोला जाएगा ताकि सेब उत्पादकों की फसल समय पर मंडियों तक पहुंच सके। उन्होंने आज लोक निर्माण, ग्रामीण विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ आयोजित उच्चस्तरीय बैठक

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला ऊना से मंडी आपदा राहत को 3.33 लाख की सहायता राशि भेंट

की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बालीचौकी उपमंडल के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में चंडीगढ़-मनाली एनएच के खुलने से अब आंतरिक सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर बहाल किया जा रहा है।

जिले में इस बार लगभग 52 हजार टन सेब का उत्पादन हुआ है, जिसमें से अब तक 38 हजार टन सेब मंडियों तक पहुंच चुका है और लगभग 14 हजार टन सेब अभी मंडियों तक पहुंचाना शेष है।

उन्होंने कहा कि सड़कों की शीघ्र बहाली के साथ-साथ सार्वजनिक वितरण प्रणाली के डिपुओं तक राशन पहुंचाने का कार्य भी तेज गति से किया जा रहा है। जिले के 850 डिपुओं में से 844 में अगस्त माह का राशन कठिन परिस्थितियों के बावजूद वैकल्पिक साधनों से पहुंचाया जा चुका है।

सितम्बर माह का राशन पहुंचाने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। बालीचौकी उपमंडल के द्रंग और सराज विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों की बहाली और राशन की आपूर्ति को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी गई है। 

शरण, फर्श, गडागुशैणी, निशैणी और कठयाड़ी डिपुओं में भी बहुत जल्दी राशन पहुंचा दिया जाएगा। जबकि कांढा क्षेत्र के डिपु के लिए स्पैन भी लगाया जा रहा है और बहुत जल्दी वहां भी राशन पहुंचा दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड को किया जाएगा सशक्त: नरदेव सिंह कंवर

मोबाइल नेटवर्क बहाली को लेकर उपायुक्त ने बताया कि संबंधित कंपनियों से निरंतर संपर्क किया जा रहा है। एयरटेल ने बालीचौकी, पंजाई और थाची में नेटवर्क बहाल कर दिया है

और देर रात तक ज्वालापुर में भी सेवा शुरू कर दी जाएगी। जिओ कंपनी ने मंगवाई में नेटवर्क बहाल कर दिया है और कल तक बालीचौकी में भी नेटवर्क सुचारु हो जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com  

bhushan ad

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here