Home हिमाचल प्रदेश नेशनल रैंकिंग में 3 श्रेणियों में नौणी विश्वविद्यालय को मिला स्थान

नेशनल रैंकिंग में 3 श्रेणियों में नौणी विश्वविद्यालय को मिला स्थान

134
0
UHF
डॉ. वाई.एस. परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी 10 से 16 फरवरी 2026 तक सेब में अल्टरनेरिया एवं मार्सोनिना लीफ ब्लॉच रोगों को लेकर राज्य-स्तरीय जागरूकता अभियान चलाएगा। इस अभियान के तहत शिमला, कुल्लू, किन्नौर, चंबा और मंडी जिलों में आठ विशेषज्ञ टीमें तैनात की जाएंगी।

हिमाचल समय, सोलन, 05 सितम्बर ।

देशभर में कृषि, वानिकी और पशु चिकित्सा विश्वविद्यालयों में नौणी 12वाँ स्थान पर रहा।  कृषि और इससे संबंधित क्षेत्रों के श्रेणी में देशभर के सभी आईसीएआर संस्थाओं को गिनकर, विश्वविद्यालय ने 20वाँ स्थान हासिल किया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

चौबीस घंटे में भरमौर से 1166 श्रद्धालु सुरक्षित निकाले गए

विश्वविद्यालय ने निरंतर प्रगति दर्शाते हुए अपने अंकों में सुधार किया है। 2024 में 54.67 अंक से बढ़कर 2025 में 55.53 अंक प्राप्त किए हैं। 17 मानकों में से विश्वविद्यालय ने 9 मानकों में सुधार किया है

तथा चार मानकों में पूर्ण अंक बनाए रखे हैं। यह सुधार मुख्यतः छात्र संख्या, प्राध्यापकों की योग्यता और अनुभव, शोध प्रकाशन, प्रकाशनों की गुणवत्ता, क्षेत्रीय विविधता और धारणा जैसे मानकों में बेहतर प्रदर्शन के कारण हुआ है।

विषय-विशेष रैंकिंग के अलावा, नौणी को देशभर के विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 101–150 बैंड तथा ओवरऑल श्रेणी में 151–200 बैंड में भी स्थान मिला है।

इस अवसर पर कुलपति प्रो. राजेश्वर सिंह चंदेल ने कहा कि विश्वविद्यालय इन रैंकिंग में लगातार अच्छा प्रदर्शन करता रहा है, जो बागवानी और वानिकी के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, 

सूचना दें, पहचान रहेगी गोपनीय,नशामुक्त भारत के लिए मानस-1933 हेल्पलाइन सक्रिय

अनुसंधान और विस्तार कार्यों के प्रति इसकी सतत प्रतिबद्धता को दर्शाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कई मानकों में हमारे कुल अंकों में सुधार हुआ है, जो विश्वविद्यालय द्वारा किए जा रहे सकारात्मक कार्यों को दर्शाता है।

हालांकि, हम उन मानकों का भी विश्लेषण कर रहे हैं जहाँ हमारा प्रदर्शन अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं रहा, ताकि सुधारात्मक कदम उठाकर आने वाले वर्षों में और बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकें।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

APEEX AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here