Home ट्रेंडिंग इंश्योरेंस क्षेत्र में मार्केटिंग के 15 पदों के लिए एक दिसंबर को...

इंश्योरेंस क्षेत्र में मार्केटिंग के 15 पदों के लिए एक दिसंबर को होंगे साक्षात्कार

3
0

हिमाचल समय न्यूज़,

27 नवंबर / मंडी।

Jeevan Ayurveda Clinic

मंडी, 27 नवंबर। जिला रोज़गार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि एबी इंश्योरेंस ब्रोकर्ज प्रा. लिमिटेड मंडी द्वारा जिला रोजगार कार्यालय को मार्केटिंग के कुल 15 पदों के लिए अधिसूचना प्राप्त हुई है। साक्षात्कार में लड़के एवं लड़कियां दोनों ही भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए 10वीं अथवा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 12,000 रुपए से 14,000 रुपए प्रतिमाह वेतन के साथ इंसेंटिव भी प्रदान किया जाएगा।

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों एवं उनकी छायाप्रतियों, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक खाता पासबुक, 02 पासपोर्ट साइज फोटो तथा रोजगार पंजीकरण प्रमाण-पत्र सहित दिनांक 01 दिसंबर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, मंडी में उपस्थित होकर साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं मॉडल करियर सेंटर मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 अथवा संबंधित नियोक्ता के मोबाइल नंबर +91-97364-17018 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here