Home कल्चर प्रदेश सरकार के शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे...

प्रदेश सरकार के शिक्षा गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास हो रहे सफल- संजय अवस्थी

4
0

भावना ठाकुर,

25 नवंबर / अर्की (सोलन)।

Jeevan Ayurveda Clinic

अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयास सफल हो रहे हैं। संजय अवस्थी आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बथालंग के क्लस्टर स्तरीय वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि गुणवत्तायुक्त शिक्षा ही बेहतर भविष्य की नींव है। प्रदेश सरकार ने छात्रों को उनके घर-द्वार के समीप बेहतर शिक्षा उपलब्ध करवाने के लिए अनेक प्रयास किए हैं। छात्रों को प्रथम कक्षा से ही अग्रंेजी माध्यम में शिक्षा प्रदान करना और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सर्व-सुविधा युक्त राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालय की स्थापना इस दिशा में महत्वपूर्ण हैं। इस वित्त वर्ष में शिक्षा क्षेत्र पर 9660 करोड़ रुपए व्यय किए जा रहे हैं।


विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप आज हिमाचल प्रदेश शिक्षा गुणवत्ता के क्षेत्र में 21वें से 5वें स्थान पर आ गया है।
उन्होंने शिक्षकों का आह्वान किया कि छात्रों को किताबी जानकारी के साथ-साथ विषय का पूर्ण ज्ञान प्रदान करें। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि ज्ञान प्राप्त करने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहें। संजय अवस्थी ने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों को नैतिक मूल्यों, परम्पराओं और लोक संस्कृति की जानकारी दें ताकि आज के युवा भविष्य के उत्तरदायी नागरिक बन सकें। उन्होंने कहा कि शिक्षा और नैतिक मूल्यों का सामंजस्य ही युवाओं को परिपक्व बनाता है।
उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखना हम सब का नैतिक उत्तरदायित्व है। इस दिशा में अभिभावकों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण है। अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ नियमित संवाद रखना चाहिए और उनकी समस्याओं को अनदेखा नहीं करना चाहिए। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि नशे से दूर रहें।
संजय अवस्थी ने इस अवसर शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद व विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया
वार्षिक समारोह में बथालंग क्लस्टर के 12 विद्यालयों के लगभग 250 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विधायक ने कहा कि अर्की विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास ही उनका ध्येय है और इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए समुचित धन उपलब्ध करवाया जा रहा है। ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा में विभिन्न विकास कार्यों के लिए लगभग 54 लाख रुपए उपलब्ध करवाए गए हैं।
उन्होंने विद्यालय की पाकशाला के निर्माण के लिए अतिरिक्त राशि के रूप में 02 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने पूर्व में इस कार्य के लिए 01 लाख रुपए की राशि प्रदान की थी। उन्होंने विद्यालय में बॉक्सिंग रिंग के कार्य को पूर्ण करने के लिए पूर्व में प्रदत्त राशि के अतिरिक्त 01 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने स्थानीय प्राथमिक पाठशाला में छत निर्माण के लिए 02 लाख रुपए भी स्वीकृत किए।
विधायक ने ग्राम पंचायत प्लानिया, चईंयाधार और रोहांज जलाणा के लिए सोलर लाइट प्रदान करने की घोषणा की।
उन्होंने आयोजन समिति को 21,000 रुपए तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्रों को 5100 प्रदान करने की घोषणा भी की।
संजय अवस्थी ने तदोपरान्त लोगों की समस्याएं सुनी और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निपटारे के निर्देश भी दिए।
अभिभावक-शिक्षक संघ की अध्यक्ष मीना शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य उपासना सूद ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
इस अवसर पर छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये।
इस अवसर पर अभिभावक-शिक्षक संघ की अध्यक्षा मीना शर्मा, ग्राम पंचायत प्लानिया के प्रधान मीनाक्षी, ग्राम पंचायत रोहांज जलाणा की प्रधान नम्रता ठाकुर, जय प्रकाश प्रधान कोटली, ग्राम पंचायत प्लानिया के पूर्व प्रधान टेकचन्द, मनसा राम, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सरिता रानी, पुलिस उप अधीक्षक दाड़लाघाट नवीन झालटा, हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड अर्की के अधिशाषी अभियंता संदीप कुमार, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य व्यक्ति, विद्यालय के अध्यापक एवं छात्र उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here