Home हिमाचल प्रदेश MPC फार्मासूटिकल ने मंडी आपदा प्रभावित परिवारों को भेजी 75 राशन किट,...

MPC फार्मासूटिकल ने मंडी आपदा प्रभावित परिवारों को भेजी 75 राशन किट, आगे भी जारी रहेगा सहयोग

111
0
75 ration kits
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने सैंकड़ों परिवारों को प्रभावित किया है। ऐसे में, एमपीसी फार्मासूटिकल धर्मपुर, सोलन ने बुधवार को इन परिवारों के लिए राहत का हाथ बढ़ाया।

हिमाचल समय, सोलन, 08 जुलाई।

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा ने सैंकड़ों परिवारों को प्रभावित किया है। ऐसे में, एमपीसी फार्मासूटिकल धर्मपुर, सोलन ने बुधवार को इन परिवारों के लिए राहत का हाथ बढ़ाया।

Jeevan Ayurveda Clinic
sai ad

त्रासदी ग्रस्त क्षेत्र में प्रदेश की कांग्रेस सरकार नाते पाई सड़क पानी और पुनर्वास : बिंदल

कम्पनी द्वारा भेजी गई 75 राशन किट में आटा, चावल, दाल, नमक, तेल, आलू, प्याज, चीनी, बिस्कुट और मसाले जैसी आवश्यक सामग्री शामिल है। यह सामग्री करीब तीन टन वजनी थी और इसे एक पिकअप गाड़ी में लोड कर भेजा गया।

कम्पनी के एमडी गौतम जैन सुराना ने इस राहत अभियान का नेतृत्व करते हुए गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम आपदा से प्रभावित परिवारों की हर संभव मदद करें। यह कदम सिर्फ एक शुरुआत है; हमारा समर्थन आगे भी जारी रहेगा।”

गौतम सुराना ने बताया कि कुल 75 परिवारों को यह राहत सामग्री भेजी गई है, और उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी कम्पनी की तरफ से इस प्रकार के सहयोग की पहल जारी रहेगी। उन्होंने समाज के सभी सक्षम लोगों से आह्वान किया कि वे इस संकट के समय में आगे बढ़कर मदद का हाथ बढ़ाएं।

सुराना ने प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा, “हालांकि हम उनके दुखों को पूरी तरह से कम नहीं कर सकते, लेकिन हम उन्हें हौसला देने की पूरी कोशिश करेंगे। मैं व्यक्तिगत रूप से उन परिवारों से मिलकर उनके साथ खड़ा होने का प्रयास करूंगा।”

सोलन के कॉंग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को किया याद…..

यह कदम न केवल आपदा से उबरने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, बल्कि यह समाज में एकजुटता और सहयोग का मजबूत संदेश भी देता है।

ताज़ा खबरों के लिए जोड़े www.himachalsamay.com

sjvn AD

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here