Home कल्चर दीपावली से पहले हिमाचल सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों-पेंशनरों को 5% डीए,...

दीपावली से पहले हिमाचल सरकार का बड़ा तोहफा: कर्मचारियों-पेंशनरों को 5% डीए, क्लास-4 कर्मचारियों को 10 हजार रुपये एरियर

4
0

भूपेंद्र ठाकुर,

23 अक्टूबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला में आयोजित प्रेसवार्ता में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घोषणा की कि प्रदेश के करीब साढ़े तीन लाख सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों को डीए की घोषणा से लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को 4 प्रतिशत डीए के साथ पिछले साल का लंबित 1 प्रतिशत डीए भी दिया जाएगा, जिससे कुल डीए 5 प्रतिशत होगा। मुख्यमंत्री ने क्लास-4 कर्मचारियों को 5 प्रतिशत डीए के अतिरिक्त 10 हजार रुपये एरियर देने की घोषणा की और पेंशनरों को भी 10 हजार रुपये देने की बात कही। उन्होंने बताया कि डीए से संबंधित नोटिफिकेशन 1 नवंबर को जारी की जाएगी।

प्रेसवार्ता के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की आर्थिक स्थिति और कर्ज को लेकर भी आंकड़े साझा किए। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार ने पांच वर्षों में 43,261 करोड़ रुपये का कर्ज लिया था, जबकि उनकी सरकार ने 22 अक्टूबर 2026 तक 37,781 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। उन्होंने बताया कि मौजूदा समय में हिमाचल प्रदेश पर कुल 99,564 करोड़ रुपये का कर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here