Home कल्चर अनुराग ठाकुर की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए युवा मोर्चा ने...

अनुराग ठाकुर की दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य के लिए युवा मोर्चा ने चलाया सेवा अभियान; अस्पताल में बांटे फल, मंदिर में किया हनुमान चालीसा का पाठ

3
0

भावना ठाकुर

23 अक्टूबर / ​सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic


भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सोलन विधानसभा द्वारा एक दिन पूर्व सेवा और समर्पण की भावना के साथ कंडाघाट में एक विशेष सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। बीते कल आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं लोकप्रिय सांसद अनुराग ठाकुर के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करना रहा।


​यह संपूर्ण कार्यक्रम युवा मोर्चा सोलन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मंगलेश ठाकुर के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसकी अध्यक्षता युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल अध्यक्ष कार्तिक ठाकुर द्वारा की गई। कार्यक्रम में युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था और क्षेत्र के अनेक युवाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
​सेवा और स्वच्छता का दिया संदेश
कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिन पूर्व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले सिविल अस्पताल कंडाघाट पहुंचकर वहां उपचाराधीन मरीजों का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए फल वितरित किए। इसके पश्चात, कार्यकर्ताओं ने कंडाघाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर श्रमदान किया। सफाई अभियान के उपरांत मंदिर में सामूहिक रूप से ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया गया और बजरंगबली से जननेता श्री अनुराग ठाकुर के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और यशस्वी जीवन के लिए प्रार्थना की गई।
​इनकी रही विशेष उपस्थिति
इस अवसर पर युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित भारद्वाज, भाजपा कंडाघाट मंडल के महामंत्री अरुण ठाकुर, प्रदेश संयोजक हिमांशु ठाकुर, रणजीत ठाकुर और वाकना पंचायत के पूर्व प्रधान हरजिंदर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​साथ ही युवा मोर्चा से वेदांत मेहता, हर्षित गुप्ता, देवांश सूद, सात्विक, वैभव, सुजल, मनोज, पंकज शर्मा सहित युवा मोर्चा कंडाघाट मंडल और सोलन ग्रामीण मंडल की पूरी टीम ने कार्यक्रम में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की। कार्यक्रम के अंत में नेतृत्व द्वारा सभी युवा साथियों का इस नेक कार्य में सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here