Home ट्रेंडिंग हिमाचल की आर्थिक बदहाली पर सियासी बयानबाजी तेज, भाजपा प्रवक्ता अभिषेक ठाकुर...

हिमाचल की आर्थिक बदहाली पर सियासी बयानबाजी तेज, भाजपा प्रवक्ता अभिषेक ठाकुर ने नए जिलों की चर्चा को बताया जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास

10
0

भावना ठाकुर,

15 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

अभिषेक ठाकुर, जिला सोलन प्रवक्ता, भारतीय जनता पार्टी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की बिगड़ती आर्थिक स्थिति, सड़कों की बदहाली और जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ी समस्याओं के बीच नए जिलों की चर्चा सरकार को सवालों के घेरे में खड़ा करती है। उन्होंने कहा कि एक ओर प्रदेश आर्थिक संकट से जूझ रहा है, वहीं दूसरी ओर हिमकेयर, सहारा और वृद्धावस्था पेंशन जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को राहत मिलने को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ठाकुर ने कहा कि सड़कों के गड्ढे भरने जैसे बुनियादी कार्यों पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। ऐसे समय में नए जिलों की चर्चा जनता का ध्यान वास्तविक समस्याओं से भटकाने का प्रयास मात्र प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि जब प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने और जनता को बुनियादी सुविधाएं देने की चुनौती सामने हो, तब नए जिलों की चर्चा करना केवल एक छलावा लगता है।

भाजपा प्रवक्ता ने मुख्यमंत्री से स्पष्ट करने की मांग की कि सरकार की प्राथमिकता प्रदेश की समस्याओं का समाधान है या ऐसी चर्चाओं के माध्यम से जनता का ध्यान भटकाना। उन्होंने कहा कि हिमाचल की जनता को नए वादों और चर्चाओं की नहीं, बल्कि आर्थिक सुधार, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और धरातल पर विकास की आवश्यकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here