Home ट्रेंडिंग 16 अक्तूबर को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

16 अक्तूबर को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

4
0

भावना ठाकुर,

Jeevan Ayurveda Clinic

14 अक्टूबर / सोलन।

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सोलन से प्राप्त जानकारी के अनुसार आवश्यक रखरखाव के दृष्टिगत 16 अक्तूबर, 2026 को सोलन के कुछ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।


राहुल वर्मा ने कहा कि 16 अक्तूबर, 2026 को प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक पॉवर हाउस मार्ग, सपरुन गुरुद्वार, ज़िला परिषद कार्यालय, डाक घर, सुगन्धा अपार्टमेंट, ज़िला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने कहा कि खराब मौसम एवं किन्हीं अपरिहार्य कारणों से उपरोक्त तिथि व समय में परिवर्तन किया जा सकता है।
उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here