Home ट्रेंडिंग नौणी विवि में कर्मचारियों का हंगामा, वीसी कार्यालय के बाहर धरने पर...

नौणी विवि में कर्मचारियों का हंगामा, वीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, वीसी कार्यालय के अंदर बंद

3
0

– राज्यपाल के कार्यक्रम में जारी नोटिस पर भड़का गुस्सा, वीसी कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात

भावना ठाकुर,

05 अक्टूबर / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic

डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में सोमवार को कर्मचारियों ने जमकर हंगामा किया। कर्मचारी कुलपति से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे थे, लेकिन कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात होने के कारण उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद कर्मचारी कुलपति कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए।
कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले दिनों राज्यपाल के विश्वविद्यालय कार्यक्रम के दौरान गैर-कर्मचारियों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसी कार्रवाई को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारी इसी मामले में कुलपति से मिलकर अपना पक्ष रखना चाहते थे।


कर्मचारियों के अनुसार, जब वे कुलपति कार्यालय पहुंचे तो बाहर सुरक्षा कर्मी तैनात थे। कर्मचारियों को कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली। बताया जा रहा है कि कुलपति भी अपने कार्यालय के अंदर रहे। कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच इसी बात को लेकर काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा।
मुलाकात नहीं होने पर कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर ही धरना शुरू कर दिया। कर्मचारियों का कहना है कि राज्यपाल के कार्यक्रम से जुड़े मामले में जिन लोगों को नोटिस दिए गए हैं, उस पर उन्हें अपनी बात रखने का अवसर मिलना चाहिए। उनका आरोप है कि बिना उनकी बात सुने कार्रवाई की जा रही है।
धरने के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में माहौल काफी गर्म रहा। कर्मचारियों ने कुलपति से सीधे बातचीत करने और नोटिस के मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग उठाई। वहीं, कुलपति कार्यालय के बाहर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के कारण विवाद और बढ़ गया।
कर्मचारियों का धरना जारी रहने से नौणी विश्वविद्यालय में दिनभर माहौल तनावपूर्ण बना रहा। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाती, वे अपना विरोध जारी रखेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here