Home क्राइम चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस हिरासत...

चोरी के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, 4 दिन के पुलिस हिरासत रिमाण्ड पर

5
0

भूपेंद्र ठाकुर,

27 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा अपराधों के वांछित आरोपियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस थाना सदर शिमला की टीम ने वर्ष 2025 के चोरी के एक मामले में वांछित आरोपी योगराज को गिरफ्तार किया है।

उक्त अभियोग ममता देवी के बयान पर दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार दिनांक 10.05.2025 की रात्रि को योगराज द्वारा नत्थू राम लच्छमनदास हलवाई की दुकान से गल्ला चोरी कर उसमें रखी लगभग 5 लाख रुपये की नकदी चोरी की गई थी। वारदात के बाद आरोपी फरार होकर गिरफ्तारी से बच रहा था।

अन्वेषण के दौरान यह जानकारी सामने आई कि आरोपी योगराज को पुलिस थाना सुन्नी में दर्ज अभियोग संख्या 68/2025, दिनांक 25.11.2025, अधीन धारा 331(4), 305(a) BNS में दिनांक 19.08.2026 को गिरफ्तार किया गया था।

दिनांक 26.08.2026 को आरोपी को नियमानुसार गिरफ्तार किया गया तथा माननीय अदालत से 4 दिन का पुलिस हिरासत रिमाण्ड प्राप्त किया गया है।

पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here