Home ट्रेंडिंग निजी संस्थानों में उच्च शिक्षा में सुधार के लिए एकीकृत दृष्टिकोण और...

निजी संस्थानों में उच्च शिक्षा में सुधार के लिए एकीकृत दृष्टिकोण और सहयोगात्मक प्रयासों पर संवाद सत्र आयोजित

35
0

भूपेंद्र ठाकुर,

26 अगस्त / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग के सदस्य ललित कुमार और विजय पाल सिंह की अध्यक्षता में आज यहां निजी संस्थानों में उच्च शिक्षा में सुधार के लिए एकीकृत दृष्टिकोण और सहयोगात्मक प्रयासों पर संवाद सत्र का आयोजन किया गया। इस संवाद सत्र में निजी उच्च शिक्षा क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता के लिए भविष्य की रूपरेखा पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।


यह संवाद सत्र पाठ्यक्रमों की मंजूरी की समय सीमा से संबंधित मुद्दों, फर्जी डिग्रियों सें संबंधित मामलों, निजी विश्वविद्यालयों द्वारा अपनी वेबसाइट पर सूचना, विश्वविद्यालयों के कामकाज में प्रमोटरों की भूमिका इत्यादि मामलों पर केंद्रित था।
आयोग ने आंतरिक मूल्यांकन में पारदर्शिता, अनुचित प्रथाओं की रोकथाम और परीक्षा के संचालन में पारदर्शिता, परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रियाओं के मॉडरेशन और मानकीकरण और विद्यार्थियों की शिकायतों के समय पर निवारण एवं सशक्त निवारण तंत्र प्रणाली पर बल दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here