Home ट्रेंडिंग 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को

80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून को

5
0

भावना ठाकुर,

11 जून / सोलन।

Jeevan Ayurveda Clinic
मैसर्ज़ एसआईएस लि. आर.टी.ए. हमीरपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सिक्योरिटी सुपरवाइजर के कुल 80 पदों पर भर्ती के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 व 16 जून, 2026 को आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी ज़िला रोज़गार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी। 
जगदीश कुमार ने कहा कि उक्त पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं व विशिष्ट शारीरिक मापदंड ऊंचाई 168 सेमी, भार 56-95 किलोग्राम व आयु 19 से 40 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। 
उन्होंने कहा कि 80 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 15 जून, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन तथा 16 जून, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय अर्की में प्रातः 10.30 बजे आयोजित किए जाएंगे।

ज़िला रोज़गार अधिकारी ने कहा कि इन पदों की विस्तृत जानकारी आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. में प्राप्त कर सकते हैं। सभी योग्य एवं इच्छुक आवेदक विभागीय पोर्टल ई.ई.एम.आई.एस. पर कैंडिडेट लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपने रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर अधिसूचित रिक्तियों के लिए अपनी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आवेदन करने से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोज़गार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।
उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता सम्बन्धी सभी अनिवार्य प्रमाण-पत्रों व दस्तावेज़ों सहित 15 जून, 2026 को मॉडल कैरियर सेंटर सोलन, नज़दीक डीस्ट्रोफी हॉस्पिटल जटोली (ज़िला रोज़गार कार्यालय) सोलन तथा 16 जून, 2026 को उप रोज़गार कार्यालय अर्की में प्रातः 10.30 बजे पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि कैंपस इंटरव्यू में भाग लेने के लिए कोई भी यात्रा-भत्ता देय नहीं होगा। 
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01792-227242 तथा मोबाइल नम्बर 78328-91722 तथा 98053-60764 पर सम्पर्क कर सकते हैं। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here