Home क्राइम रोहड़ू पुलिस ने दो तस्करों को 509 ग्राम चरस के साथ किया...

रोहड़ू पुलिस ने दो तस्करों को 509 ग्राम चरस के साथ किया गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

19 मई / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

जिला शिमला पुलिस के नशा तस्करों के खिलाफ चल रहे विशेष अभियान को रोहड़ू पुलिस थाना को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करीब 509 ग्राम चरस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डिटेक्शन सेल, उपमंडल रोहड़ू की टीम माखी नाला, रोहड़ू क्षेत्र में गश्त व अपराध रोकथाम के लिए तैनात थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि चिड़गांव की तरफ से रोहड़ू की ओर आ रही एक मारुति 800 कार में अवैध मादक पदार्थ ले जाया जा रहा है।

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को रोका और गवाहों की मौजूदगी में तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से कुल 509 ग्राम चरस बरामद हुई।

इस मामले में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 52/2026 दर्ज कर लिया गया है। मामला एनडीपीएस एक्ट की धारा 20, 25 और 29 के तहत पंजीकृत किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. जितेन्द्र ठाकुर (आयु 27 वर्ष), पुत्र हेत राम ठाकुर, निवासी लोअर खलीनी, डाकघर राजहाना खलीनी, शिमला, हिमाचल प्रदेश।
  2. राजन ठाकुर (आयु 25 वर्ष), निवासी शिमला अर्बन (टी), जिला शिमला।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि यह चरस कहां से लाई गई और किन-किन लोगों के बीच इसकी तस्करी का नेटवर्क है। दोनों आरोपियों को जल्द ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। फिलहाल आगे की जांच पुलिस थाना रोहड़ू द्वारा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here