Home क्राइम अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 34 ग्राम हेरोइन के साथ पांच...

अंतर्राज्यीय नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश, 34 ग्राम हेरोइन के साथ पांच गिरफ्तार

33
0

भूपेंद्र ठाकुर/शिमला।

जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने अंतर-राज्यीय स्तर पर सक्रिय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए 34.440 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया है। इस मामले में मुख्य आरोपियों सहित नेटवर्क के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

थाना ठियोग की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि मतियाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर में कुछ लोग नशीले पदार्थों की खरीद-फरोख्त कर रहे हैं। सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन को ट्रेस किया। वाहन में सवार चार संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया।

तलाशी के दौरान इनसे 34.440 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान इस प्रकार की गई:

  1. चांद प्रकाश (32) पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव दरमोह, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू
  2. विजय कुमार (23) पुत्र राम चंद, निवासी गांव न्यूकुंडर, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू
  3. अभिषेक (24) पुत्र किशोरी लाल, निवासी गांव दांसा, तहसील ननखड़ी, जिला शिमला
  4. कैलाश (26) पुत्र हरी सिंह, निवासी गांव दरमोह, तहसील निरमंड, जिला कुल्लू

पुलिस ने इन चारों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत गिरफ्तार कर थाना ठियोग में मामला दर्ज किया (मुकदमा संख्या 41/2026, दिनांक 01.04.2026)।

पंजाब से सप्लायर भी गिरफ्तार

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी विश्लेषण और गहन पूछताछ के आधार पर बैकवर्ड लिंक का पता लगाया। इसी कड़ी में चिट्टे की इस खेप के सप्लायर को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी का नाम है:

  1. शिवदेव सिंह (30) पुत्र मिठू सिंह, निवासी गांव बछौंआ, जिला मानसा, पंजाब

शिमला पुलिस की एक विशेष टीम ने पंजाब के मानसा जिले से उसे गिरफ्तार कर ठियोग लाया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया जारी है।

जिला शिमला पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है तथा नेटवर्क के अन्य संभावित सदस्यों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here