Home क्राइम ठियोग में कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

ठियोग में कार से 6 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन तस्कर गिरफ्तार

3
0

भूपेंद्र ठाकुर,

13 नवंबर / शिमला।

Jeevan Ayurveda Clinic

शिमला पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत डिटेक्शन सेल, उपमंडल ठियोग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर ठियोग-हाटकोटी मार्ग पर भुई, हुल्ली के पास एक कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार की अगली यात्री सीट के नीचे रखे एक पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट से लगभग 6 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुई।

इस मामले में गुलशन चौहान पुत्र जगदीश चौहान, उम्र 27 वर्ष, निवासी कोटखाई; रितेश धांटा पुत्र रविंद्र धांटा, उम्र 36 वर्ष, निवासी कोटखाई; तथा उज्ज्वल पुत्र सुनील कुमार, उम्र 31 वर्ष, निवासी कोटखाई, जिला शिमला संलिप्त पाए गए। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस थाना ठियोग में एफआईआर संख्या 171/2026 दिनांक 13.11.2026 के तहत धारा 21, 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी अन्वेषण जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here